विज्ञापन

कानपुर: नींद की गोली खिलाई...गले पर चापड़ रखा और फिर मारा हथौड़ा, रिद्धि-सिद्धि की PM रिपोर्ट रूह कंपा देगी

Kanpur News: पुलिस को फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरों से जो फुटेज मिली है, वह विचलित करने वाला है. रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच शशि रंजन ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया. वारदात से 5 दिन पहले ही उसने बिरहाना रोड से 500 रुपये में एक चापड़ खरीदी थी और उसे अलमारी में छिपा दिया था. जिससे जुड़वा बेटियों का गला काटा गया था.

कानपुर: नींद की गोली खिलाई...गले पर चापड़ रखा और फिर मारा हथौड़ा, रिद्धि-सिद्धि की PM रिपोर्ट रूह कंपा देगी
Kanpur Double Murder: मृतक जुड़वां बेटियों की मां रेश्मा और आरोपी पिता शशि रंजन.

Kanpur Riddhi Siddhi PM Report: कानपुर के किदवई नगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में दो मासूम जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि की हत्या ठंडे दिमाग से रची गई खौफनाक साजिश थी, जिसकी एक-एक तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. जिसका फुटेज पुलिस के पास है लेकिन वह सार्वजनिक नहीं कर रही है. इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बच्चों की मां, अपार्टमेंट के गार्ड पीएन दीक्षित और नौकरानी आशा को मुख्य गवाह बनाया है. पुलिस जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी. 

NDTV से बात करते हुए डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुष्टि की है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चियों को नशीली दवा देने का खुलासा हुआ है. साथ ही, दोनों बच्चियों का गला चापड़ (बड़े चाकू) और हथौड़े की मदद से काटा था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. 

कार्टून देखने की बात पर भड़क गया था आरोपी पिता   

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 शनिवार रात करीब 11 बजे तक त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर G-4 में सब कुछ सामान्य था. आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने अपनी पत्नी रेशमा, दोनों बेटियों और बेटे रुद्रव के साथ खाना खाया. विवाद तब शुरू हुआ जब बच्चियों ने टीवी पर कार्टून देखने की जिद की. शशि रंजन ने उन्हें फिल्म दिखाने का वादा कर टीवी बंद करने को कहा, लेकिन जब बच्चियां नहीं मानीं, तो वह आपा खो बैठा और सबको पीटने की धमकी दी. इससे डरी रेशमा बेटे को लेकर दूसरे कमरे में चली गई, जबकि पिता से अधिक लगाव होने के कारण दोनों बेटियां शशि रंजन के ही कमरे में सोने चली गईं. उन्हें क्या पता था कि जिस पिता की बाहों में वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, वही उनकी मौत का काल बनने वाला है. 

पुलिस को फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरों से जो फुटेज मिली है, वह विचलित करने वाला है. रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच शशि रंजन ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया. फुटेज के तहत, हत्या से पहले उसने काफी देर तक मोबाइल चलाया और बच्चियों से भी बात की. 
Latest and Breaking News on NDTV

5 दिन पहले 500 रुपये में खरीदा चापड़ 

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने वारदात के 5 दिन पहले ही बिरहाना रोड से 500 रुपये में एक चापड़ (बड़ी चाकू) खरीदी थी और उसे अलमारी में छिपा दिया था. वारदात वाली रात उसने बच्चियों को नींद की गोलियां खिलाईं ताकि वे गहरी नींद में सो जाएं. उसने पुलिस को बताया कि बड़ी बेटी सिद्धि अधिक स्वस्थ थी. इसलिए उसे डर था कि अगर, उसने छोटी बेटी रिद्धि को पहले मारा तो सिद्धि जागकर शोर मचा देगी. इससे बचने के लिए उसने पहले सिद्धि का गला घोंटा और फिर चापड़ को उसके गले पर रखकर हथौड़े से वार किया, जिससे उसका गला कट गया. इसके बाद उसने छोटी बेटी रिद्धि के साथ भी वही दरिंदगी दोहराई. 

Kanpur: 14 साल पहले प्रेमी...अब बेटियों का कातिल, बेडरूम तक में लगवाए CCTV, पत्नी से नफरत में 'बली' चढ़ी बेटियां 

दो साल पहले पत्नी पर भी किया था हमला 

शशिरंजन की पत्नी रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी और बेहद गुस्सैल है. करीब दो साल पहले भी उसने रेशमा पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, लेकिन उस समय पुलिस के सामने माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया था. रेशमा ने बताया कि शशि के बच्चों के साथ संबंध ठीक थे, बच्चे उसी के पास सोते थे. लेकिन, उसके भीतर छिपे हैवान का अंदाजा किसी को नहीं था.

 “मैं खुद पाल लूंगा” ये कहने वाले पिता ने 11 मिनट में काटा जुड़वा बेटियों का गला; कानपुर डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी

बेटियों की हत्या कोई स्पष्ट वजह नहीं 

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने एनडीटीवी को बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में है. हत्या में इस्तेमाल चापड़ और हथौड़ा बरामद कर लिया गया है. पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज के रूप में पुख्ता सबूत मौजूद हैं. हालांकि, आरोपी ने अभी तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है. नशीली दवाओं की लत और हिंसक स्वभाव को ही इस हत्याकांड का मुख्य कारण माना जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Twin Murder,  Kanpur News,  Riddhi-Siddhi Murder Case, Up News, Up Crime News 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com