विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2018

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जहरीली शराब पीने से किसान की मौत

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जहरीली शराब पीने से किसान की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
कानपुर: कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से एक किसान की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचेंडी क्षेत्र में राम सिंह (50) नामक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि सिंह की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से तीन की हुई मौत

VIDEO : शराब पर पाबंदी, फिर भी बिकती है


उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है. आरोप है कि भगवंतपुर गांव की रहने वाली उस महिला ने राम सिंह को गांव के बाहर स्थित नलकूप परिसर में शराब दी थी. सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता लग सकेगा कि किसान की मौत कैसे हुई.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com