विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2020

ग्रेटर नोएडा में 12 साल की लड़की से रेप, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ मंगलवार शाम को एक व्यक्ति ने कथित रूप से रेप किया.

Also Read in
ग्रेटर नोएडा में 12 साल की लड़की से रेप, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • UP के ग्रेटर नोएडा का मामला
  • 12 साल की लड़की से रेप
  • मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ मंगलवार शाम को एक व्यक्ति ने कथित रूप से रेप किया. पुलिस (Police) ने केस दर्ज कर आरोपी की पहचान के बाद उसकी तलाश शुरू की और जल्द ही पुलिस को कामयाबी भी मिल गई. मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने इस बारे में कहा, 'ये केस काफी चुनौती भरा था क्योंकि घटना के समय आरोपी ने फेस मास्क पहना था और इस घटना का कोई गवाह भी नहीं था. पीड़िता ने भी पहली बार आरोपी को देखा था. पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी थी कि इस बीच आरोपी की शिनाख्त कर ली गई.'

उन्होंने आगे कहा, 'पुलिस जब आरोपी के ठिकाने पर पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की. उसने पुलिस पर फायरिंग भी की. जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही.' डीसीपी ने कहा कि उन्होंने बच्ची से मुलाकात की है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है. उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Rape Greater Noida, Noida Police, Rape News Noida, Noida News, Greater Noida Rape News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com