विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2019

उत्तर प्रदेश: खेत में शौच के लिए गई दलित महिला का गैंगरैप, विरोध करने पर हुई पिटाई

शामली जिले के अहाता गोस गढ़ गांव में चार लोगों ने 30 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया.

उत्तर प्रदेश: खेत में शौच के लिए गई दलित महिला का गैंगरैप, विरोध करने पर हुई पिटाई
प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर:

शामली जिले के अहाता गोस गढ़ गांव में चार लोगों ने 30 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना गुरुवार को तब हुई जब महिला शौच के लिए खेतों में गई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को खीचकर गन्ने के खेत में ले गए और सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी की. 

चल रही थी रस्में, सभी थे तैयार... फिर हुआ कुछ ऐसा कि बिना फेरे लिए दूल्हा हुआ फरार

थानाभवन थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया तीनों आरोपियों की पहचान सचिन, सोसिंग और रोहित के रूप में की हुई है और चौथे आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. सभी आरोपी फरार हैं. उन्होंने कहा कि पीड़िता के पति की तहरीर पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. 

Video: यूपी में भी वायु प्रदूषण से बुरा हाल, जहरीली हुई हवा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalit Woman Gangraped, Uttar Pradesh's Shamli, Crime In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com