प्रतीकात्मक फोटो
- परेड के दौरान कांस्टेबल हुआ बेहोश
- अस्पताल ले जाते हुए हुई मौत
- ग्रेटर नोएडा की है घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:
पुलिस लाइन में परेड के दौरान आज सुबह एक कांस्टेबल बेहोश होकर गिर गया उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. वहीं, थाना सेक्टर-24 में अपनी बैरक में सोया हुआ एक कांस्टेबल भी मृत मिला. एसएसपी के पीआरओ मनीष सक्सेना ने बताया कि थाना रबूपुरा में पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल 47 वर्षीय हस्मत अली आज सुबह परेड के दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गये. बेहोशी की स्थिति में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने थाने में खुद को गोली मारकर जान दी
आशंका है कि हदयघात होने से हसमत अली की मौत हुई है. हसमत अली थाना जानी मेरठ क्षेत्र के ग्राम सिवालखास के रहने वाले थे. वहीं, थाना सेक्टर-24 में पीआरवी पर तैनात एचसीपी विजय पाल भी आज सुबह अपनी बैरिक में अचेत अवस्था में पड़े मिले. सहयोगी पुलिसकर्मी उन्हें पास के एक अस्पताल में लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
VIDEO:बलिया में पुलिस कांस्टेबल और ग्राम प्रधान पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप
बता दें कि विजयपाल मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं