विज्ञापन

International Womens Day: महिलाओं से सीएम योगी ने क्यों कहा, "डरो मत"

CM Yogi Letter To Women: सीएम ने महिलाओं को पत्र में निडर रहने की सलाह दी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के दौरान मिशन शक्ति,एंटी रोमियो अभियानों का भी जिक्र किया.

International Womens Day: महिलाओं से सीएम योगी ने क्यों कहा, "डरो मत"
cm yogi letter to women
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के नाम एक पत्र लिखा है
  • उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम था लेकिन अब बेटियां प्रदेश में सुरक्षित हैं
  • मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियानों ने अपराधियों के मन में डर पैदा कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है
लखनऊ:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के नाम एक पत्र लिखा है. सीएम ने महिलाओं को पत्र में निडर रहने की सलाह दी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के दौरान मिशन शक्ति,एंटी रोमियो अभियानों का भी जिक्र किया. सीएम ने कहा कि साल 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी लेकिन आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं. उन्होंने लिखा है जी स्पष्ट नीति और साफ नीयत से यह संभव हुआ है. 

महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं

महिलाओं को लिखे पत्र में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के नाम पाती लिखी है. अपनी पाती में उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति को सीएम योगी ने आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है. सीएम लिखते हैं कि मां एवं मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं. उन्होंने कहा कि सरकार आधी आबादी की सुरक्षा,गरिमा और आत्मनिर्भरता के प्रति दृढ़ संकल्पित है.

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी में महिलाएं कितनी सुरक्षित,सीएम ने बताया 

यूपी में कानून व्यवस्था का असर महिलाओं पर कैसा रहा है,इसका जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ लिखते हैं कि साल 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी लेकिन आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं. उन्होंने लिखा है जी स्पष्ट नीति और साफ नीयत से यह संभव हुआ है. मिशन शक्ति,एंटी रोमियो अभियानों ने अपराधियों के मन में डर पैदा किया है. 

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के नाम अपनी चिट्ठी में कहा कि जहां बेटियां सुरक्षित और सम्मानित होती हैं,वहां समाज सतत प्रगति करता है. उन्होंने दावा किया कि आज छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट,मातृ मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व गिरावट है.सीएम ने लिखा कि शिक्षा से रोजगार तक बेटियों को समान अवसर मिल रहा है. सरकार बेटियों के सपनों की उड़ान को पंख दे रही है. 

 नारी का सम्मान समस्त समाज के लिए सर्वोपरि 

सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी की नारी शक्ति आज स्वावलंबन का नया अध्याय रच रही हैं. सरकारी योजनाओं में बीसी सखी,लक्ष्मी दीदी,ड्रोन दीदी,स्वास्थ्य सखी,सूर्य सखी परिवार समेत अन्य योजनाओं से महिलाएँ प्रदेश को सशक्त कर रहीं हैं. नारी का सम्मान समस्त समाज के लिए सर्वोपरि होना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, CM Yogi, International Womens Day, Women Safety In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com