विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2017

वैशाली मेट्रो स्टेशन पर देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ दो लोग हिरासत में

अधिकारियों ने बताया कि एक्सरे मशीन में हथियार और कारतूस का पता चला.

वैशाली मेट्रो स्टेशन पर देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ दो लोग हिरासत में
एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस ले जाते हुए दो लोगों को पकड़ा गया. (फाइल फोटो)
  • सीआईएसएफ की मुस्तैदी से पकड़े गए आरोपी
  • देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद
  • घटना रविवार की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन में एक बैग में कथित तौर पर एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस ले जाते हुए दो लोगों को पकड़ा है. अधिकारियों ने बताया कि एक्सरे मशीन में हथियार और कारतूस का पता चला. घटना रविवार की सुबह 10 बजे की है. दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है.
 

तार टूटने से 1 घंटे तक बाधित रही सेवा
नोएडा सेक्टर 15 स्टेशन के निकट उपरी तार टूट जाने से आज शाम करीब एक घंटे तक दिल्ली मेट्रो की सेवा बाधित हुयी. डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि शाम पांच बजकर 31 मिनट से छह बजकर 44 मिनट के बीच ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ जिसके बाद सेवा पूरी तरह से बहाल हो गयी.

(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com