फिल्म पद्मावत के विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं.
नई दिल्ली:
फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज को रोकने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान की ओर से दी गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. तो वहीं इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की खबरें कई जगह से आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. हालांकि इस घटना के पीछे किसका हाथ है ये पता नहीं लग पाया है. लेकिन मामले के पीछे फिल्म पद्मावत का विरोध बताया जा रहा है.
हमें सुप्रीम कोर्ट का निर्देश नहीं मिला, 'पद्मावत' की स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं देंगे : करणी सेना
वहीं हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना रोड के रहेजा मॉल में भी कल अचानक कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी. मॉल के अंदर की आधा दर्जन से ज़्यादा दुकानों को निशाना बनाया गया और सिनेमा हॉल के टिकट काउंटर पर जमकर तोड़फोड़ की.
वीडियो : फिल्म पद्मावत को लेकर कई जगहों पर बवाल
गौरतलब है कि रविवार को नोएडा में भी फिल्म की रिलीज रोकने के लिए राजपूत समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था और इस बीच डीएनडी टोल प्लाजा के पास तोड़फोड़ भी की गई थी. इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में महिलाओं ने जौहर का करने का भी ऐलान कर दिया है.