विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2017

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महात्मा गांधी से भी बड़े नेता : असदुद्दीन ओवैसी

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महात्मा गांधी से भी बड़े नेता : असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सपा में सिर्फ तमाशा हो रहा है... (फाइल फोटो)
  • देश में महात्मा गांधी से भी बड़े नेता तो अंबेडकर हैं- असदुद्दीन ओवैसी
  • खुद को गांधी का अनुयायी बताने वाले मोदी अब महात्मा मोदी बन गए हैं- ओवैसी
  • ओवैसी ने आरोप लगाया कि मोदी की कोई विदेश नीति नहीं है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सम्भल (उत्तर प्रदेश): अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को महात्मा गांधी से भी बड़ा नेता करार दिया.

ओवैसी ने रविवार यहां एक रैली में कहा कि देश में महात्मा गांधी से भी बड़े नेता तो अंबेडकर हैं. अगर बाबा साहेब देश का धर्मनिरपेक्ष तथा वर्गनिरपेक्ष संविधान नहीं बनाते तो देश में अन्याय का स्तर कहीं ज्यादा बढ़ जाता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग हालात को विकृत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

हालांकि उन्होंने खादी ग्रामोद्योग आयोग के कैलेंडर में महात्मा गांधी के स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चरखा चलाते हुए तस्वीर छापे जाने पर कहा कि खुद को गांधी का अनुयायी बताने वाले मोदी अब 'महात्मा मोदी' बन गए हैं. मोदी ने सोचा कि चरखा लेकर गांधी जी की जगह खुद बैठने का यही सही मौका है.

ओवैसी ने आरोप लगाया कि मोदी की कोई विदेश नीति नहीं है. वह सिर्फ सुनी-सुझाई बातों पर ही काम करते हैं. प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के दावे करते थे, लेकिन वाहवाही लूटने के लिए की गई 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद सीमा पर हमारे 28 जवान पाकिस्तान की गोलियों का निशाना बन चुके हैं, लेकिन मोदी ने अभी तक मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया.

उन्होंने कहा कि कालेधन के कुबेरों पर शिकंजा कसने की बात कहकर की गई नोटबंदी से सिर्फ गरीबों को ही परेशानी हुई है.

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के 'समाजवादी परिवार' में जारी वर्चस्व की जंग पर कहा कि इस सूबे की सियासत उल्टी हो गई है. वहां बेटा बाप का नहीं हो रहा है, बेटे को बाप पर भरोसा नहीं है. कुल मिलाकर सिर्फ तमाशा हो रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
असदुद्दीन ओवैसी, भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, यूपी चुनाव 2017, Asaduddin Owaisi, Bhimrao Ambedkar, RSS, UP Elections 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com