विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने का कागज लेकर कनाडा से भारत आया कपल, यूपी के बलिया में खौज निकालीं 155 साल पुरानी जड़ें

हवाई जहाज में बैठकर करीब 12 हजार किलोमीटर दूर आकर अपने पुरखों के गांव को देख पाना कनाडा के इस कपल के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

अंग्रेजों के जमाने का कागज लेकर कनाडा से भारत आया कपल, यूपी के बलिया में खौज निकालीं 155 साल पुरानी जड़ें
155 साल बाद बलिया में मिलीं कनाडा के दंपती की जड़ें.
Facebook

Viral News: कनाडा के टोरंटो में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती ने 155 साल बाद उत्तर प्रदेश के बलिया में अपना पैतृक गांव खोज निकाला. 75 साल के इमतेज और उनकी पत्नी वर्नी अलाय के पास साल 1871 का एक पुराना कागज था, जिसकी मदद से उन्हें 15 दिन की तलाश के बाद अपने खरसरा ग्राम पंचायत के बेलौना टोला गांव का रास्ता मिल गया. अपनी पुरखों की जमीन पर कदम रखते हुए उनके आंसू छलक पड़े.

दो अंग्रेजों के साइन वाला कागज

बुजुर्ग कपल के पास जो कागज है, वो असल में इमिग्रेशन पेपर है, जिस पर उस वक्त दो अंग्रेजी अधिकारियों ने साइन किए थे और उनके पुरखों का पता भी लिखा था. इसी पते को लेकर यह दंपती 3 अक्टूबर को पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार पांडेय से मिला. इसके आधार पर करीब 15 दिन खोज चली, जिसके बाद सही लॉकेशन मिल गई. हालांकि सचिव ने साफ किया कि अभी तक बुजुर्गों के पुश्तैनी घर का पता नहीं चला है.

मजदूर बनाकर भेजे गए थे कनाडा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमतेज ने बताया, 'मेरी दादी, उनकी बहन और भाई बलिया के इसी गांव से कोलकाता गए थे. उस वक्त मेरी दादी की उम्र 14 साल थी, जबकि उनके भाई-बहन 10 और 8 साल के थे. 1871 में इन सभी को मजदूर बनाकर कनाडा भेजा गया था. आज उसी पर्ची की बदौलत हम उनका पुराना पता खोज पाए हैं.'

अब इनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें | गूगल में 10 साल पुरानी नौकरी छोड़कर 'सड़क से काम' कर रही महिला, बोलीं- 'मैं एक एंटरप्रेन्योर हूं'

यह भी पढ़ें | ऑक्सफोर्ड में सिलेक्ट होने वाले भारतीय ने बताए दुबई में नौकरी पाने के 3 तरीके, कहा- 'LinkdIn तो टाइम वेस्ट है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canadian Couple, Ballia, UP News, Viral News, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com