MP Shivpuri Inspector Sleeps as Thieves Loot Gold, Silver and Cash: "सैया भए कोतवाल तो डर काहे का" ये लाइनें आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन मध्य पद्रेश में ऐसा नहीं है. प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक टीआई के घर ही चोरों ने धावा बोल दिया. हैरानी की बात यह है कि टीटाई साहब परिवार के साथ गहरी नींद में सोते रहे और चोर माल पर हाथ साफ करते रहे. साहब की जब नींद खुली तो पता चला कि चोर 4 तोला सोना, चांदी और नगदी लेकर फरार हो गए. हालांकि, सुरक्षा के लिए टीआई ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था, लेकिन चोर और भी शातिर थे. उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले कैमरे का एंगल ही बदल दिया, जिससे वे उसमे कैद नहीं हो सके.
दरअसल, चोरी ही यह घटना शिवपुरी जिले के सिंहनिवास गांव में टीआई ब्रजमोहन रावत के घर हुई. ब्रजमोहन रावत वर्तमान में अशोकनगर जिले के हरिजन थाने के थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं. गुरुवार 24 अप्रैल की रात नकाबपोश चोरों ने टीआई रावत के घर धावा बोला. चोरों ने सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का लकड़ी के सहारे एंगल चेंज किया, ताकि वे उसके कैद न हो सकें. इसके बाद चोर घर के एक कमरे की खिड़की को उखाड़कर अंदर घुसे.

Shivpuri Thieves Loot Madhya Pradesh Police Officer Home
चार तोला सोने और चांदी के गहने ले गए चोर
घर में दाखिल होने के बाद चारों ने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब 4 तोला सोने, चांदी गहनों और करीब 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए. इस दौरान टीआई ब्रजमोहन रावत अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो गए.
सुबह लगी चोरी की जानकारी
सुबह जब घर के लोग जागे तो कमरे में पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली. जिसे सुनते ही टीआई ब्रजमोहन रावत दंग रह गए. तत्काल घटना की सूचना स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं