विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

सेना से जुड़े नक्शे बरेली में फोटोशॉप की दुकान से बरामद, एक शख्स को लिया गया हिरासत मेें

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि दो लड़के इन नक्शों के बंडल को लेकर आए थे और उनको कहते सुना गया है कि वो बाद में आएंगे तब इन नक्शों और इनकी फोटोकॉपी को ले जाएंगे. यह उस समय सुना गया जब सैन्य गुप्तचर वहां मौजूद था जो बाद में इन नक्शों को अपने साथ ले गया था. 

सेना से जुड़े नक्शे बरेली में फोटोशॉप की दुकान से बरामद, एक शख्स को लिया गया हिरासत मेें
फाइलफोटो
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक फोटोकॉपी की दुकान से सेना से संबंधित कई नक्शे बरामद हुए हैं. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं. पुलिस ने बताया कि सैन्य खूफिया विभाग ने दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया है. 

पति को बचाने के लिए महिला ने 15 दिन के बच्चे को 45 हजार रुपये में बेचा

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि दो लड़के इन नक्शों के बंडल को लेकर आए थे और उनको कहते सुना गया है कि वो बाद में आएंगे तब इन नक्शों और इनकी फोटोकॉपी को ले जाएंगे. यह उस समय सुना गया जब सैन्य गुप्तचर वहां मौजूद था जो बाद में इन नक्शों को अपने साथ ले गया था. 

वीडियो : पुलिस का अमानवीय चेहरा
फिलहाल दुकान के मालिक कृष्णा अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है. जब इस मामले में बरेली के एसएसपी जोगेंद्र कुमार से बात की गई तो उनका कहना था यह मामला सेना से जुड़ा हुआ है और इस बारे में कोई भी जानकारी पुलिस से साझा नहीं की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com