विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

योगी आदित्यनाथ नोएडा गए, अब इसका असर होते दिख रहा है : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में योगी पर तंज कसते हुये कहा कि 'नोएडा जाने पर जो अंधविश्वास है वह दिख रहा है.

योगी आदित्यनाथ नोएडा गए, अब इसका असर होते दिख रहा है : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
  • मेट्रो को हरी झंडी दिखाने गए थे सीएम योगी
  • अखिलेश यादव ने कहा- मैं अंधविश्वास पर यकीन रखता हूं
  • अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज 'नोएडा जाने के अंधविश्वास' पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुये कहा कि वह नोएडा तो गये लेकिन उन्होंने मेट्रो को हरी झंडी नही दिखाई. यादव ने पत्रकारों से बातचीत में योगी पर तंज कसते हुये कहा कि 'नोएडा जाने पर जो अंधविश्वास है वह दिख रहा है. मैंने तस्वीरों में देखा कि उन्होंने (योगी) मेट्रो सेवा शुरू होने पर झंडी नहीं दिखाई और न ही मेट्रो की शुरूआत वाला बटन दबाया' उन्होंने कहा, 'मैं अंधविश्वास में यकीन करता हूं. अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने वहां का दौरा किया. अब इसका प्रभाव देखने को मिलेगा.'

नोएडा आने के बाद इन मुख्यमंत्रियों की गई थी कुर्सी, कुछ ने दिखाई हिम्मत तो कई घबराए

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने नोएडा का दौरा करके नोएडा के बारे में तथाकथित अंधविश्वास को तोड़ा. जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 25 दिसंबर को नोएडा कालका जी मेट्रो लाइन का उदघाटन करने वहां पहुंचे थे.

वीडियो : अखिलेश यादव ने कसा  सीएम योगी पर तंज

नोएडा के बारे में ऐसा अंधविश्वास है कि जिस मुख्यमंत्री ने नोएडा का दौरा किया, उसकी सत्ता चली गयी और वह फिर सत्ता में वापिस नही आया. दिल्ली से सटा नोएडा गौतमबुद्ध नगर जिले का एक मुख्य केंद्र और प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है. लेकिन पूववर्ती मुख्यमंत्री यहां आने से बचते रहे है.

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, अखिलेश यादव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com