मतदाता केंद्र की फाइल फोटो
लखनऊ:
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में कुल 37.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. फूलपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन समेत कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं. पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले इस संसदीय क्षेत्र में करीब 19.63 लाख मतदाता हैं. निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, तीन बजे तक फाफामऊ में 31 प्रतिशत, सोरांव में 26 प्रतिशत, फूलपुर में 33.4 प्रतिशत, इलाहाबाद पश्चिम में 25.4 और इलाहाबाद उत्तर में 15.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: वोट डालने के बाद योगी आदित्यनाथ बोले, 2014 से बड़ी होगी BJP की जीत का अंतर
फूलपुर लोकसभा के अंतर्गत कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में 2,155 बूथों पर मतदान हो रहा है. जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुहास एल.वाई के मुताबिक, इस चुनाव के लिए 10 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 20 जोनल मजिस्ट्रेट और 152 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है. गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर लोकसभा का यह तीसरा उपचुनाव है. उनके निधन के बाद 1964 में इस सीट पर पहली बार उपचुनाव हुआ था. उस चुनाव में उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित ने कांग्रेस पार्टी से जीत दर्ज की थी.
VIDEO: सीएम योगी ने गोरखपुर में किया मतदान.
इसके बाद विजयलक्ष्मी पंडित के 1969 में संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधि बनने के बाद इस्तीफा देने से रिक्त हुई सीट पर दोबारा उपचुनाव हुआ और तब कांग्रेस ने केशव देव मालवीय को मैदान में उतारा. हालांकि वह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार जनेश्वर मिश्र से हार गए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं