विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2018

अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में 250 लोगों ने सिर मुंडवाया

बुंदेली समाज संगठन के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभाजित बुंदेलखंड को पृथक राज्य घोषित किए जाने के लिए पिछले 46 दिन से भूख हड़ताल की जा रही है.

अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में 250 लोगों ने सिर मुंडवाया
बुंदेलखंड के हालत बद से बदतर हैं और लगातार यहां से पलायन हो रहा है. (फाइल फोटो)
झांसी: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभाजित बुंदेलखंड को अलग राज्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर पिछले 46 दिन से महोबा जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे बुंदेली समाज संगठन के समर्थन में ढाई सौ लोगों ने अपने सिर का मुंडन करवाया. मुंडन कराने वाले लोगों ने केन्द्र और राज्य सरकारों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. बुंदेली समाज संगठन के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विभाजित बुंदेलखंड को पृथक राज्य घोषित किए जाने के लिए पिछले 46 दिन से भूख हड़ताल की जा रही है.  संगठन का आरोप है कि भाजपा नीत केन्द्र व दोनों प्रदेशों की राज्य सरकारें अपने चुनावी वादों से मुकर गई हैं. पाटकर ने कहा कि जब तक झारखंड, उत्तराखंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की तरह बुंदेलखंड को अलग राज्य घोषित नहीं किया जाता, तब तक बुंदेलखंड़ के किसान, मजदूर और कामगारों को ‘कर्ज’ और ‘मर्ज’ की बीमारी से मुक्ति नहीं मिलेगी. 

ये है भारत की 'विष कन्या', जहरीले कोबरा हैं खास दोस्त, रहती है सिर्फ उन्हीं के साथ

पाटकर ने कहा कि ‘झांसी की सांसद और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने पिछले लोकसभा के अपनी हर चुनावी जनसभाओं में केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने पर बुंदेलखंड को अलग राज्य घोषित किए जाने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपना वादा भूल चुकी हैं. पाटकर ने बताया कि कल पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग के समर्थन में आल्हा चैक के पास डॉ आम्बेडकर पार्क में 250 समर्थकों ने अपने सिर का मुंडन करवा कर बाल दान किए हैं. इस काम के लिए दस नाई लगाए गए जो तीन घंटों में ढाई सौ समर्थकों का मुंड़न कर पाए.
Ground Report : बुंदेलखंड के गांव ने दिखाई राह​

भूख हड़ताल पर बैठे जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखनंदन यादव ने बताया, ‘पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में कई सामाजिक संगठन भाग ले रहे हैं और यह आंदोलन अंतिम निष्कर्ष आने तक चलेगा.  किसानों के संगठन ‘बुंदेलखंड किसान यूनियन’ के केन्द्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा पहले ही पृथक राज्य की मांग को लेकर आगामी 20 सितंबर को प्रत्येक जिला मुख्यालयों में बृहद प्रदर्शन और सड़क जाम किए जाने की घोषणा कर चुके हैं. 
    

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com