विज्ञापन

यूपी में तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को मिलेगा सरकारी घर, सीएम योगी का फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं क‍ि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और जिनके पास स्थायी आवास नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया जाए. 

यूपी में तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को मिलेगा सरकारी घर, सीएम योगी का फैसला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में द‍िए न‍िर्देश.
Ndtv

यूपी में ट्रिपल तलाक की पीड़िताओं और एसिड अटैक सर्वाइवर्स को सरकारी मकान दिया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने तय किया है कि ऐसी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें सरकारी योजनाओं का विशेष लाभ दिया जाना चाहिए. योगी सरकार इन पीड़ित महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित करने की तैयारी कर रही है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ निराश्रित महिलाओं का विस्तृत डाटा एकत्रित किया जा रहा है, ताकि पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जा सके. शासन स्तर पर इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और शासनादेश तैयार करने की प्रक्रिया भी चल रही है. महिला कल्याण विभाग द्वारा पीड़ित महिलाओं का सत्यापित विवरण एकत्रित किया जा रहा है.

सत्यापन के आधार पर लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा. योगी सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी पात्र महिला को केवल जानकारी के अभाव या प्रक्रियागत जटिलताओं के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े. इसके लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि जिन महिलाओं को तीन तलाक या एसिड अटैक जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है और जिनके पास स्थायी आवास नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया जाए. 

सीएम योगी ने इन महिलाओं और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ दिया जाए. तीन तलाक से प्रभावित कई महिलाएं आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा का सामना करती हैं.ऐसे में आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों उपलब्ध कराकर योगी सरकार उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है. 


यह भी पढ़ें- दिल्ली में बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी सौगात! DTC बेड़े में शामिल होंगी 2,800 इलेक्ट्रिक बसें, लास्ट माइल कनेक्टिविटी होगी बेहतर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News, PM Awas Yojana, Yogi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com