अगर आप भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 2025) के लाभार्थी हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment ) जल्द ही जारी होने वाली है. लेकिन अगर आपने कुछ जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं तो आपके खाते में 2000 रुपये की ये किस्त नहीं आएगी.
ऐसे में जरूरी है कि आप अभी से तैयारी कर लें. आइए जानते हैं कि कब आ सकती है पीएम कसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan Yojana 20th Installment) और इसके लिए आपको किन 4 जरूरी कामों को पूरा करना है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कब आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त?
माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 20 जून की तारीख बताई जा रही है, हालांकि सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में किसान pmkisan.gov.in पर नजर बनाए रखें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर आने वाले SMS भी चेक करते रहें.
ये 4 काम जरूर करें वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये
1. ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करें
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है तो आपकी किस्त अटक सकती है.पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में रजिस्टर्ड हर किसान के लिए eKYC करवाना जरूरी है. इसके लिए आप ऑनलाइन OTP के जरिए भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक KYC करवा सकते हैं. e-KYC अधूरी या गलत होने पर भी आप 20 वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. हालांकि, इन आसान स्टेप्स के जरिये आप ये काम ऑनलाइन कर सकते हैं.
- इस योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- “e-KYC” पर क्लिक करें
- आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें
- OTP से वेरिफिकेशन के बाद सबमिट कर दें.
2. अपना नाम PM Kisan Beneficiary List में चेक करें
- पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- “Beneficiary List” पर क्लिक करें
- राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव भरकर रिपोर्ट निकालें
- इसके बाद ‘Get Report' पर क्लिक करें
- यहां एक लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें देखें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं
3. Farmer Registry में रजिस्ट्रेशन पूरा करें
अब सरकार ने फार्मर रजिस्ट्रेशन को जरूरी कर दिया है. इसके बिना आपको न पीएम किसान योजना का फायदा मिलेगा और न ही कृषि विभाग की दूसरी योजनाओं का.आप Farmer Registry UP App, पोर्टल या CSC सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
4. बैंक डिटेल्स चेक करें
कई बार किस्त इसलिए रुक जाती है क्योंकि बैंक की जानकारी गलत या अधूरी होती है. जैसे IFSC कोड गलत होना,बैंक खाता बंद हो जाना,आधार कार्ड बैंक से लिंक न होना.इसलिए ये सब चीजें पहले ही सही से चेक कर लें . ऐसा न हो कि कोई जानकारी गलत या अधूरी रख जाए और आपके खाते में 2000 रुपए न आए.
बता दें कि अगर परिवार में कोई व्यक्ति इनकम टैक्स देता है, तो वो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए योग्य नहीं होता.
अब तक आ चुकी हैं किसान योजना की 19 किस्तें, अगली किस्त कब आएगी?
अब तक इस योजना के तहत 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई थी. हर बार की तरह इस बार भी किस्त ₹2000 की होगी. योजना के तहत हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं —अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच में ये जारी होती है.
इस हिसाब से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून 2025 में आना तय है, क्योंकि पिछली तीन किस्तें भी चार-चार महीने के अंतराल पर आई थीं. जून 2024 में 17वीं किस्त,अक्टूबर 2024 में 18वीं किस्त और फरवरी 2025 में 19वीं किस्त जारी की गई थी.
20वीं किस्त पाने के लिए तुरंत पूरा करें ये जरूरी काम
सरकार की ये योजना किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए है. लेकिन इसका फायदा तभी मिलेगा जब आप तय प्रक्रिया को समय से पूरा करेंगे. अगर आपने अब तक e-KYC, रजिस्ट्रेशन या डिटेल अपडेट नहीं की है तो तुरंत पूरा करें. नहीं तो 20वीं किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आएगी या नहीं? ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं