उत्तर रेलवे ने एक दर्जन से ज्यादा भर ट्रेनों की टाइमिंग और रूट में बदलाव किया है. अक्टूबर से दिसंबर के बीच इन ट्रेनों का समय बदला गया है. दिवाली-छठ पूजा पर भारी भीड़ के बीच इन ट्रेनों के परिचालन में ये जरूरी बदलाव किए गए हैं. उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वो नए शेड्यूल को देखकर ही अपने स्टेशन के लिए समय रहते प्रस्थान करें. इसमें दिल्ली-हावड़ा रूट की तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, कैफियत, विक्रमशिला एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं. कई मेमू ट्रेनों की टाइमिंग और रूट में भी परिवर्तन किया गया है.
सुपरफास्ट, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें (28 अक्टूबर से)
- 12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल - नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस:
नई दिल्ली आगमन का समय सुबह 07:40 की जगह अब 07:55 बजे होगा. - 12393 राजेंद्र नगर टर्मिनल - नई दिल्ली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस:
नई दिल्ली आगमन का समय सुबह 07:55 की जगह अब 08:05 बजे होगा. - 12229 लखनऊ - नई दिल्ली लखनऊ मेल:
गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान: पुराना 05:53-05:55 : नया 06:01-06:03 बजे. - नई दिल्ली आगमन: पुराना 06:55 : नया 07:00 बजे.
- 22437 प्रयागराज जंक्शन - आनंद विहार (T) हमसफर एक्सप्रेस:
- आनंद विहार आगमन का समय सुबह 06:10 की जगह अब 06:25 बजे होगा.
- 15565 ललितग्राम - नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (रोजाना):
- गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान: पुराना 05:43-05:45 : नया 05:58-06:00 बजे
- नई दिल्ली आगमन: पुराना 06:30 : नया 06:45 बजे.
- 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस:
- नई दिल्ली आगमन का समय सुबह 06:40 की जगह अब 06:55 बजे होगा
- 12427 रीवा-आनंद विहार (T) रीवा एक्सप्रेस:
- गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान: पुराना 06:03-06:05 :नया 06:18-06:20 बजे
- आनंद विहार (T) आगमन: पुराना 06:40 : नया 06:55 बजे.
- 12417 प्रयागराज जंक्शन- नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस:
- गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान: पुराना 06:13-06:15 : नया 06:28-06:30 बजे
- नई दिल्ली आगमन: पुराना 07:00 : नया 07:15 बजे
- 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस:
- गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान: पुराना 06:23-06:25 : नया 06:38-06:40 बजे
- दिल्ली जंक्शन आगमन: पुराना 07:05 : नया 07:25 बजे
- विशेष नोट: ट्रेन के सुपरफास्ट से मेल-एक्सप्रेस में बदलने के कारण इसका नंबर बदल जाएगा. 01.01.2027 से दिल्ली जंक्शन से चलने वाली 12226 का नंबर 14026 और आजमगढ़ से चलने वाली 12225 का नया नंबर 14025 होगा.
विक्रमशिला एक्सप्रेस का भी टाइम बदला
उत्तर रेलवे- 12367 भागलपुर जंक्शन- आनंद विहार, विक्रमशिला एक्सप्रेस: आनंद विहार टर्मिनल आगमन का समय सुबह 07:20 की जगह अब 07:35 बजे होगा.
12556 बठिंडा जंक्शन-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस: कानपुर सेंट्रल आगमन-प्रस्थान समय पुराना 02:55-03:05 : नया 03:00-03:10 बजे होगा
15734 बठिंडा जंक्शन-कबालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस
दिल्ली जंक्शन आगमन-प्रस्थान: पुराना 21:25-21:40 : नया 21:30-21:45 बजे.
गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान: पुराना 22:25-22:27 : नया 22:27-22:29 बजे.
खुरजा जंक्शन आगमन-प्रस्थान: पुराना 23:10-23:12 :नया 23:23-23:25 बजे.
(बठिंडा से दिल्ली जंक्शन के बीच समय में कोई बदलाव नहीं है).
20802 नई दिल्ली - इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस
नई दिल्ली प्रस्थान का समय पुराना रात 21:05 :नया 21:05 (यथावत) रहेगा.
प्रयागराज जंक्शन आगमन-प्रस्थान: पुराना 06:20-06:25 : नया 06:15-06:20 बजे.
(अलीगढ़-कानपुर सेंट्रल और विंध्याचल-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच कोई बदलाव नहीं है).
This is to inform all concerned that due to operational reasons, Railways have decided to change the timings/Extend the services of few trains. The details are given below:- https://t.co/EeqOlXTZtw
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 26, 2026
22438 आनंद विहार - प्रयागराज जंक्शन हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (29.10.2026 से)
आनंद विहार (T) प्रस्थान: पुराना 22:35 : नया 23:15 बजे.
कानपुर सेंट्रल आगमन-प्रस्थान: पुराना 03:25-03:30 : नया 04:10-04:15 बजे.
प्रयागराज जंक्शन आगमन: पुराना 06:20 : नया 07:55 बजे.
12418 नई दिल्ली - प्रयागराज जंक्शन प्रयागराज एक्सप्रेस
नई दिल्ली प्रस्थान: पुराना 22:10 : नया 22:15 बजे.
गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान: पुराना 22:42-22:44 : नया 22:50-22:52 बजे.
अलीगढ़ जंक्शन आगमन-प्रस्थान: पुराना 23:55-23:57 : नया 00:02-00:04 बजे.
कानपुर सेंट्रल आगमन-प्रस्थान: पुराना 03:50-03:55 : नया 03:55-04:00 बजे.
फतेहपुर आगमन-प्रस्थान: पुराना 04:50-04:52 : नया 05:00-05:02 बजे.
14218 चंडीगढ़ - प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस
चंडीगढ़ से प्रस्थान शाम 16:45 बजे समान रहेगा (चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच कोई बदलाव नहीं है).
इसके दिल्ली जंक्शन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस जंक्शन, टूंडला जंक्शन, फिरोजाबाद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, बीघापुर, और तकिया स्टेशन के समय में आंशिक संशोधन हुआ है (दिल्ली जंक्शन आगमन पुराना 21:05-प्रस्थान 21:20 : नया आगमन 21:15-प्रस्थान 21:30 होगा).
नोट: तकिया (Takia) स्टेशन के आगे समय सारणी में कोई बदलाव नहीं है.
- हावड़ा - नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12381): 28.10.2026 नई दिल्ली आगमन: 06:05 नई दिल्ली आगमन: 06:20 - प्रस्थान: 06:45शकूर बस्ती आगमन: 07:20 अब यह ट्रेन शकुर बस्ती तक चलेगी.
- नई दिल्ली - हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (12382): 30.10.2026 नई दिल्ली प्रस्थान: 17:40 शकूर बस्ती प्रस्थान: 16:35 नई दिल्ली आगमन: 17:15 - प्रस्थान: 17:40 अब यह ट्रेन शकूर बस्ती से शुरू होगी
- हावड़ा - नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस(12303): 30.10.2026 नई दिल्ली आगमन: 06:05 नई दिल्ली आगमन: 06:20 - प्रस्थान: 06:45 शकूर बस्ती आगमन: 07:20 अब यह ट्रेन शकूर बस्ती तक चलेगी.
- नई दिल्ली - हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस( 12304): 29.10.2026 नई दिल्ली प्रस्थान: 17:40 शकूर बस्ती प्रस्थान: 16:35नई दिल्ली आगमन: 17:15 - प्रस्थान: 17:40 अब यह ट्रेन शकूर बस्ती से शुरू होगी.
मेमू और पैसेंजर ट्रेनों में बदलाव
ट्रेन नंबर 54085 (दिल्ली जंक्शन- सात्रोड पैसेंजर) - लागू तिथि 28.10.2026: दिल्ली जंक्शन से प्रस्थान समय सुबह 07:10 की जगह अब 06:35 बजे होगा. इसके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट, पालम, गुड़गांव, पटली, पटौदी रोड, रेवाड़ी समेत अन्य सभी स्टेशनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है (जैसे रेवाड़ी आगमन अब 09:25 और प्रस्थान 10:20 होगा).
ट्रेन नंबर 64437 (गाजियाबाद - दिल्ली जंक्शन EMU) - लागू तिथि 28.10.2026: गाजियाबाद से प्रस्थान का समय सुबह 06:10 की जगह अब 05:45 बजे होगा. इसके साहिबाबाद, आनंद विहार हॉल्ट, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन पहुँचने के समय में भी बदलाव किया गया है (दिल्ली आगमन अब 07:35 बजे होगा). ट्रेन नंबर 54058 (शामली - दिल्ली जंक्शन पैसेंजर)- लागू तिथि 28.10.2026: दिल्ली जंक्शन आगमन समय सुबह 07:40 की जगह अब 07:45 बजे होगा.
ये भी पढ़ें - आनंद विहार-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनों टाइम टेबल बदला, 28 अक्टूबर से लागू होगा नया शेड्यूल
ये भी पढ़ें | भारी बारिश की वजह से 12 ट्रेन कैंसिल, नीलगिरी माउंटेन की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं