- गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस समेत कुल 9 ट्रेनों का टाइम टेबल बदला.
- नया टाइम टेबल 28 अक्टूबर से 23 दिसंबर के बीच प्रभावी होगा
- कई स्टेशनों के यात्रियों पर पड़ने वाला है इसका प्रभाव.
पूर्वोत्तर रेलवे (Northeast Railway) ने यात्रियों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस समेत कुल 9 महत्वपूर्ण ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है. रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नया टाइम टेबल 28 अक्टूबर से 23 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों से प्रभावी होगा. टाइम टेबल के बदलाव का असर मुख्य रूप से जौनपुर, डोभी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी और गाजियाबाद जैसे स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा.
रेलवे ने यह भी कहा है कि जिन स्टेशनों पर टाइम टेबल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, उन स्टेशनों पर स्टॉपेज का समय पहले की तरह ही रहेगी.
गाजीपुर से गुजरने वाले प्रमुख ट्रेनों का बदला टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 22420 आनंद विहार टर्मिनस - गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस- 30 अक्टूबर से यह ट्रेन जौनपुर में सुबह 07:30 बजे, डोभी में 08:05 बजे और औंड़िहार में 08:25 बजे पहुंचेगी तथा यहां से चलकर गाजीपुर सिटी सुबह 09:15 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 22419 गाजीपुर सिटी - आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस- 30 अक्टूबर से यह ट्रेन गाजियाबाद में सुबह 07:25 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 08:05 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 15565 ललितग्राम - नई दिल्ली एक्सप्रेस- 28 अक्टूबर से गाजियाबाद से सुबह 06:00 बजे छूटकर नई दिल्ली 06:45 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 12225 आजमगढ़ - दिल्ली एक्सप्रेस- 28 अक्टूबर से गाजियाबाद से सुबह 06:40 बजे रवाना होकर नई दिल्ली सुबह 07:25 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 12556 बठिंडा - गोरखपुर एक्सप्रेस- 28 अक्टूबर से यह कानपुर सेंट्रल से सुबह 03:10 बजे छूटेगी.
ट्रेन नंबर 12557 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस- 30 अक्टूबर से आनंद विहार टर्मिनस सुबह 07:45 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 20104 गोरखपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- 23 दिसंबर से ऐशबाग से सुबह 04:13 बजे प्रस्थान करेगी.
ट्रेन नंबर 15119 बनारस - देहरादून एक्सप्रेस- 23 दिसंबर को बनारस से सुबह 08:30 बजे चलकर सेवापुरी (08:57), परसीपुर (09:11), भदोही (09:21), सुरियावां (09:40) और जंघई सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 12562 नई दिल्ली - जयनगर एक्सप्रेस- 23 दिसंबर से प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 05:35 बजे और ज्ञानपुर रोड पर 07:00 बजे छूटेगी.
यह भी पढ़ें | भारी बारिश की वजह से 12 ट्रेन कैंसिल, नीलगिरी माउंटेन की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं