विज्ञापन

भारी बारिश की वजह से 12 ट्रेन कैंसिल, नीलगिरी माउंटेन की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

दक्षिणी रेलवे ने सोमवार (26 अक्तूबर) को मंटुपलायम, कुन्नूर और उदगमंडलम (ऊटी) के बीच चलने वाली नीलगिरी माउंटेन रेलवे (NMR) की सभी 12 ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह से रद्द कर दिया है.

भारी बारिश की वजह से 12 ट्रेन कैंसिल, नीलगिरी माउंटेन की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी
नीलगिरी माउंट्रेन रेलवे की सभी ट्रेन कैंसिल
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • नीलगिरी माउंटेन रेलवे की सभी ट्रेन को कैंसिल किया गया है.
  • बारिश की वजह से दक्षिण रेलवे ने सभी 12 ट्रेन रद्द कर दिए हैं.
  • 26 अक्टूबर के बाद अगले दिन के लिए नए निर्देश जारी होंगे.

तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से रेलवे प्रशासन ने ट्रेन कैंसिल करने का बड़ा फैसला लिया है. दक्षिणी रेलवे ने सोमवार (26 अक्तूबर) को मंटुपलायम, कुन्नूर और उदगमंडलम (ऊटी) के बीच चलने वाली नीलगिरी माउंटेन रेलवे (NMR) की सभी 12 ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह से रद्द कर दिया है. रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पूरे रेल खंड पर भारी वर्षा के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है.

खास बात यह है कि यहां प्रसिद्ध टॉय ट्रेन के बंद होने से यहां घूमने आए पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं 26 अक्टूबर के बाद ट्रेन के लिए आगे निर्देश जारी किए जाएंगे.

कौन-कौन सी ट्रेन हुई कैंसिल

नीलगिरी माउंटेन रेलवे नेटवर्क पर 26 अक्टूबर को टोटल 12 ट्रेनें प्रभावित हुई है.

ट्रेन नंबर 56136 - मेट्टुपलायम से उदगमंडलम (ऊटी)
ट्रेन नंबर 56137 - उदगमंडलम (ऊटी) से मेट्टुपलायम 
ट्रेन नंबर 56138 - कुन्नूर से उदगमंडलम (ऊटी)
ट्रेन नंबर 56139 - उदगमंडलम (ऊटी) से कुन्नूर
ट्रेन नंबर 56140 - उदगमंडलम (ऊटी) से कुन्नूर
ट्रेन नंबर 56141 - कुन्नूर से उदगमंडलम (ऊटी)
ट्रेन नंबर 56142 - उदगमंडलम (ऊटी) से कुन्नूर
ट्रेन नंबर 56143 - कुन्नूर से उदगमंडलम (ऊटी)
ट्रेन नंबर 06172 - उदगमंडलम (ऊटी) से मेट्टुपलायम
ट्रेन नंबर 06199 - कुन्नूर से उदगमंडलम (ऊटी)
ट्रेन नंबर 06185 - कुन्नूर से उदगमंडलम (ऊटी)
ट्रेन नंबर 06186 - उदगमंडलम (ऊटी) से कुन्नूर

केवल 26 अक्टूबर के लिए निर्देश

रेलवे ने जानकारी दी है कि जारी किया गया निर्देश केवल 26 अक्टूबर के लिए है. 27 अक्टूबर या उसके बाद की तारीखों के लिए अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में आगे यात्रा करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले NTES (National Train Enquiry System) ऐप या रेल मदद (Rail Madad) पोर्टल पर अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें.

यात्री अपने रिफंड और बुकिंग की स्थिति जानने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित रेलवे स्टेशन के काउंटर से संपर्क कर सकते हैं. फिलहाल जारी किए गए आधिकारिक आदेश में रिफंड की प्रक्रिया को लेकर अलग से कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें | पुणे और दानापुर के बीच 1 नवंबर से स्पेशल ट्रेन, इटारसी-सतना, प्रयागराज, आरा-बक्सर तक 4 राज्यों में 18 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Cancel, Nilgiri Mountain Railway, Nilgiri Mountain Railway Train, Nilgiri Mountain Railway Journey, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com