- ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराने का भी एक समय सीमा होता है.
- बिना फाइन के DL रिन्यू कराने के लिए 30 दिनों समय मिलता है.
- DL एक्सपायर हुए 1 साल से अधिक होने पर रि-टेस्ट देना होता है.
ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) एक महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है. अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है तो यह गैर-कानूनी है और इसके लिए चालान भी काटा जा सकता है. काफी सारे लोग ड्राइविंग लाइसेंस की एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं देते. आप चाहें तो DL के एक्सपायर होने से पहले रिन्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन भारतीय मोटर वाहन नियम (Motor Vehicles Act) के तहत ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद इसे दोबारा बनवाने या रिन्यू कराने के लिए स्पष्ट नियम और समय-सीमा तय की गई है.
बिना लेट फीस के DL रिन्यूअल का समय
मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुसार, अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो गया है, तो आपको लाइसेंस समाप्त होने की तारीख से 30 दिनों का 'ग्रेस पीरियड' मिलता है. इस एक महीने के दौरान अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करा लेते हैं, तो आपको किसी भी प्रकार की अतिरिक्त पेनल्टी या लेट फीस नहीं देनी पड़ती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक साल के अंदर DL रिन्यू कराने पर लेट फीस का नियम
अगर आप 30 दिनों के ग्रेस पीरियड के अंदर लाइसेंस रिन्यू नहीं करा पाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप लाइसेंस एक्सपायर होने के 1 साल के अंदर कभी भी इसे रिन्यू करा सकते हैं. हालांकि, इस स्थिति में आपको नॉर्मल रिन्यूअल फीस के साथ-साथ लेट फीस भरना होगा. अच्छी बात यह है कि 1 साल की अवधि के भीतर रिन्यू कराने पर आपको दोबारा कोई ड्राइविंग टेस्ट नहीं देना पड़ता है.
एक साल से ज्यादा समय होने पर कड़े नियम और री-टेस्ट
अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हुए 1 साल से अधिक समय बीत चुका है, तो नियम काफी सख्त हो जाते हैं. एक साल के बाद लाइसेंस सीधे रिन्यू नहीं होता है. ऐसे मामलों में आवेदक को परिवहन विभाग (RTO) के नियमों के अनुसार फिर से ड्राइविंग टेस्ट देना होता है. टेस्ट पास करने के बाद ही आपका ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू किया जाता है.
भारी जुर्माने और दोबारा टेस्ट न देना पड़े इसके लिए समय रहते अपने लाइसेंस को रिन्यू करा लेना चाहिए. आप लाइसेंस की एक्सपायरी के 1 साल पहले या उसके 1 साल बाद तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक परिवहन सेवा वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें | घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस में बदलें अपना पता, जानें जरूरी दस्तावेज, फीस और ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं