विज्ञापन

Exam Special Train: UP में होमगार्ड परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइमटेबल और कोच की डिटेल्स

Exam Special Train: उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को यात्रा की सुविधा देना है.

Exam Special Train: UP में होमगार्ड परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइमटेबल और कोच की डिटेल्स
UP home guard exam Special Train
file photo

Exam Special Train: उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा को देखते हुए भारतीय रेल ने 27 अप्रैल को लखनऊ और मुरादाबाद के बीच परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाई हैं. दरअसल,  उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म भरे गए थे. अब उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा है, जिसके चलते कैंडिडेट्स की संख्या भी बहुत ज्यादा होगी और परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. ऐसे में रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को यात्रा की सुविधा देना है. चलिए आपको बताते हैं इस रूट पर सफर करने से पहले ट्रेन का समय,  ठहराव और कोच की पूरी जानकारी.

एग्जाम स्पेशल ट्रेन

  • ट्रेन नं. 04352 / 04351 (मुरादाबाद जं.–लखनऊ–मुरादाबाद जं.)
  • 04352- मुरादाबाद जं. से 13:15 बजे रवाना, लखनऊ 19:35 बजे पहुंचेगी
  • 04351- लखनऊ से 20:50 बजे रवाना, मुरादाबाद जं. 05:30 बजे पहुंचेगी
  • संचालन अवधि- दोनों ट्रेनें 27 अप्रैल 2026 तक चलेंगी
  • ठहराव- रामपुर जं., मिलक, बरेली जं., शाहजहांपुर जं., हरदोई, बालामऊ जं. रहेगा
  • कोच- जनरल कोच

यह भी पढ़ें:- Indian Railway: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट नहीं होगी एंट्री, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू, लगाए जा रहे टर्नस्टाइल गेट

ट्रेन नं. 04354 / 04353 (मुरादाबाद जं.–लखनऊ–मुरादाबाद जं.)

  • 04354- मुरादाबाद जं. से 08:40 बजे रवाना, लखनऊ 17:55 बजे पहुंचेगी
  • 04353- लखनऊ से 23:20 बजे रवाना, मुरादाबाद जं. 01:20 बजे पहुंचेगी
  • संचालन अवधि- 04354: 27 अप्रैल 2026 तक, 04353- 27 और 28 अप्रैल 2026 को
  • ठहराव- रामपुर जं., बरेली जं., शाहजहांपुर जं., हरदोई रहेगा
  • कोच- जनरल कोच

रद्द की गई ट्रेन

परीक्षा विशेष ट्रेन नं. 04422 / 04421 (गाजियाबाद जं.–मुरादाबाद जं.–गाजियाबाद जं.) को रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेन 26 और 27 अप्रैल 2026 को रद्द की गई है. यात्रियों से अनुरोध है कि जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें या www.enquiry.indianrail.gov.in देखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com