Bank Holidays In April 2025: नया वित्त वर्ष शुरू होते ही कई तरह के बदलाव को दौर भी शुरू हो जाता है. आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो रही है जो कि नए वित्त वर्ष का पहला महीना है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि 1 अप्रैल को बैंक खुले रहेंगे या नहीं (Bank Closed Or OpenToday)? कई लोग कंफ्यूजन में हैं कि साल के पहले दिन बैंक में कोई जरूरी काम निपटाने जाएं या फिर छुट्टी के कारण इंतजार करना पड़ेगा.
ऐसे में RBI द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List) से सारी उलझन दूर हो गई है. आइए जानते हैं 1 अप्रैल को बैंक खुले हैं या नहीं (Bank Open Or Closed Today) और अप्रैल 2025 में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1 अप्रैल को बैंक खुला हैं या बंद?
1 अप्रैल 2025 को बैंक ज्यादातर जगहों पर बैंक खुला रहेगा, लेकिन कुछ राज्यों में यह दिन बैंक हॉलिडे रहेगा. RBI के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस दिन बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बंद रहेंगे, जबकि बाकी राज्यों में सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
अप्रैल 2025 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
अप्रैल में कई बैंक हॉलिडे पड़ रहे हैं, जिनमें त्योहारों, क्षेत्रीय छुट्टियों और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. इस महीने कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरा और चौथा शनिवार और चार रविवार भी शामिल हैं.
- 1 अप्रैल (मंगलवार) – अकाउंट क्लोजिंग (बैंक बंद रहेंगे: मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश)
- 5 अप्रैल (शनिवार) – बाबू जगजीवन राम जयंती (हैदराबाद में बैंक बंद)
- 6 अप्रैल (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बैंक बंद)
- 10 अप्रैल (गुरुवार) – महावीर जयंती (अधिकतर राज्यों में बैंक बंद)
- 12 अप्रैल (शनिवार) – दूसरा शनिवार (पूरे भारत में बैंक बंद)
- 13 अप्रैल (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बैंक बंद)
- 14 अप्रैल (सोमवार) – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और क्षेत्रीय त्योहार (कुछ राज्यों में बैंक बंद)
- 15 अप्रैल (मंगलवार) – बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल डे, बोहाग बिहू (कुछ राज्यों में बैंक बंद)
- 16 अप्रैल (बुधवार) – बोहाग बिहू (गुवाहाटी में बैंक बंद)
- 18 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे (अधिकतर राज्यों में बैंक बंद)
- 20 अप्रैल (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बैंक बंद)
- 21 अप्रैल (सोमवार) – गारिया पूजा (अगरतला में बैंक बंद)
- 26 अप्रैल (शनिवार) – चौथा शनिवार (पूरे भारत में बैंक बंद)
- 27 अप्रैल (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बैंक बंद)
- 29 अप्रैल (मंगलवार) – भगवान परशुराम जयंती (शिमला में बैंक बंद)
- 30 अप्रैल (बुधवार) – बसवा जयंती, अक्षय तृतीया (बेंगलुरु में बैंक बंद)
बैंक हॉलिडे का आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर
अगर आप बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर अपने ट्रांजैक्शन और बैंक विजिट की प्लानिंग करें. खासकर चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर और कैश निकासी जैसी सर्विसेस पर असर पड़ सकता है.
क्या ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज भी प्रभावित होंगी?
बैंक हॉलिडे के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं चालू रहेंगी. हालांकि, बैंकिंग ट्रांजैक्शन में देरी हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि जरूरी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन समय से पहले निपटा लें.अप्रैल में बैंक की छुट्टियों की इस लिस्ट को देखकर आप पहले से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
ये भी पढ़ें- Bank Holiday Today: ईद के मौके पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट कर लें चेक
PIB Fact Check: क्या अप्रैल से हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही खुलेंगे बैंक? जान लीजिए सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं