Career | Written by: अर्चित गुप्ता |गुरुवार नवम्बर 7, 2019 02:21 PM IST दुनिया भर की कई महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों के दम पर अपने देश का नाम रौशन किया है. 1901 से लेकर 2018 तक 52 बार महिलाओं को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) मिल चुका है. केवल एक महिला मैरी क्यूरी (Marie Curie) को दो बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उन्हें 1903 में भौतिकी और 1911 में केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) मिला. मैडम क्यूरी (Marie Curie) उन शख्सियतों में से एक थीं जिनके लिए कछ भी असंभव नहीं था. मैडम क्यूरी समस्त विश्व के लिए एक आर्दश उदाहरण हैं.