India | शनिवार अगस्त 10, 2013 04:19 PM IST पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा को चेतावनी देते हुए कहा है कि 72 घंटे के अंदर वह दार्जिलिंग बंद को वापस ले। ममता ने कहा कि अगर बंद वापस लिया जाता है, तो राज्य सरकार बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन राज्य का विभाजन नहीं होगा।