विज्ञापन
This Article is From May 29, 2023

वैभवी उपाध्याय ने की थी अपनी जान बचाने की कोशिश, लेकिन...! रिपोर्ट्स का दावा इस कारण गई साराभाई वर्सेस साराभाई की एक्ट्रेस की जान

एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के कार एक्सीडेंट से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही हैं. वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने खुद को बचाने की कोशिश की थी.

वैभवी उपाध्याय ने की थी अपनी जान बचाने की कोशिश, लेकिन...! रिपोर्ट्स का दावा इस कारण गई साराभाई वर्सेस साराभाई की एक्ट्रेस की जान
दिवंगत वैभवी उपाध्याय के कार एक्सीडेंट से जुड़ी नई जानकारी आई सामने
नई दिल्ली:

हाल ही में साराभाई वर्सेस साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के सड़क दुर्घटना में अचानक निधन ने टीवी इंडस्ट्री को सदमा दे दिया था. वहीं अब उनकी मौत की जांच अब भी जारी है. इसी के चलते 22 मई को हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे से जुड़ी नई जानकारी की एक रिपोर्ट सामने आई है. इन नए दावों में कहा गया है कि खिड़की के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी जान बचाने की कोशिश की थी. लेकिन इस दौरान उनके सिर पर चोट लग गई. इतना ही नहीं कथित तौर पर कहा गया है कि एक्ट्रेस ने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी हुई थी. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

एक्टर जेडी मजेठिया ने वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर की पुष्टि एक सोशल मीडिया पोस्ट से की थी. वहीं उन्होंने मीडिया को बताया थी कि एक्ट्रेस की दिसंबर में शादी होने वाली थी और वह हिमाचल प्रदेश जा रही थीं. इसके आगे उन्होंने बताया कि उनकी कार मोड़ लेने के दौरान खाई में गिर गई. वहीं कार में वैभवी के मंगेतर भी मौजूद थे, जो कि हादसे में बाल-बाल बच गए हैं. 

इसी मामले में अब इंडिया टुडे ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के हवाले से कहा है कि वैभवी ने अपनी कार से बाहर निकलने की कोशिश की थी और इसी दौरान उन्हें लगी चोटों के कारण एक्ट्रेस ने दम तोड़ दिया. एसपी कुल्लू ने पीटीआई को भी यह बताया, "वैभवी ने खिड़की के रास्ते वाहन से बाहर निकलने की कोशिश की और सिर पर चोट लग गई, जो कि उनके लिए जानलेवा साबित हुई. इसके बाद जब उन्हें बंजार सिविल अस्पताल ले जाया गया. वहीं डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया."वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वैभवी उपाध्याय ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी.

गौरतलब है कि एक्ट्रेस वैभवी के पार्थिव शरीर का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें उनकी फैमिली और टीवी इंडस्ट्री के कुछ सितारे मौजूद थे. इनमें एक्टर जेडी मजेठिया और गौतम रोडे सहित अन्य सेलेब्स शामिल का नाम शामिल है. वही कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी थी. वहीं एक्ट्रेस के निधन की खबर के कुछ घंटे बाद अनुपमा सीरियल में काम कर चुके एक्टर नितेश पांडे का भी कथित तौर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया था. वहीं इस खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झटका दिया था. 

सलमान खान ने एक युवा प्रशंसक को हवाई अड्डे के बाहर गले लगाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhavi Upadhyaya, Vaibhavi Upadhyaya Died, Vaibhavi Upadhyaya Car Accident, Vaibhavi Upadhyaya Accident Details, Tv News, Tv News In Hindi, Tv Actress,  Vaibhavi Upadhyaya Serial,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com