विज्ञापन

माही विज के तलाक और एलिमनी के बयान के बीच जय भानुशाली का आया रिएक्शन, कहा- पैसा कभी भी हमारे बीच न था

तलाक के बाद भी माही विज के साथ जय भानुशाली खड़े हैं. इस पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- शादी का स्टेटस प्यार नहीं बदल सकता 

माही विज के तलाक और एलिमनी के बयान के बीच जय भानुशाली का आया रिएक्शन, कहा- पैसा कभी भी हमारे बीच न था
माही विज के तलाक और एलिमनी पर जय भानुशाली का रिएक्शन, बिग बॉस 20 पर कही ये बात
NDTV
नई दिल्ली:

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में अभिनेत्री माही विज अपने पूर्व पति जय भानुशाली से जुड़े एलिमनी से जुड़े मामले पर इमोशनल होती दिखी थीं. माही ने शो में बताया था कि उन्होंने तलाक के दौरान गुजारा भत्ता लेने से इनकार कर दिया था. अब इस मामले पर जय भानुशाली ने प्रतिक्रिया दी है और अपनी एक्स वाइफ माही विज का समर्थन किया. जय भानुशाली का कहना है कि पैसों को वह कभी-भी अपने बीच में नहीं आने देंगे. माही और उनकी बेटी तारा के लिए उनका प्यार और सम्मान हमेशा बना रहेगा. 

जय भानुशाली ने किया माही विज का सपोर्ट

माही की टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री की यह क्लिप शेयर की थी, जिस पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी थी. वहीं, जय भानुशाली ने भी कमेंट करते हुए भरोसा दिलाया कि अलग होने के बावजूद वह हमेशा माही और तारा के साथ खड़े रहेंगे. जय भानुशाली ने लिखा, "मजबूत रहो माही. हम दोनों जानते हैं कि हम मुश्किल समय में हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे. पैसा कभी भी हमारे बीच न तो था और आगे भी कभी नहीं रहेगा. तुम और तारा हमेशा जीवन भर मेरी जिम्मेदारी रहोगी. शादी का स्टेटस तुम दोनों के लिए मेरे प्यार और सम्मान को कभी नहीं बदल सकता. मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं."

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- महबूब के आने पर बजने वाला 60 साल पुराना गाना, मोहम्मद रफी की आवाज ने बनाया एवरग्रीन, राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला की हिट जोड़ी

माही विज ने एलीमनी पर कही थी ये बात 

दरअसल, जय भानुशाली का यह बयान तब आया, जब रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड में अभिनेत्री माही विज अपनी सिंगल मदर की जर्नी, गुजारा भत्ता न लेने के फैसले और अपनी बेटी के भविष्य को खुद संवारने के इरादे पर बात करते हुए इमोशनल हो गई थीं. 'बिग बॉस 20' के पिछले एपिसोड में माही ने तारा की परवरिश के अपने अनुभव के बारे में बताया था और समझाया था कि उन्होंने जय से गुजारा भत्ते या मेंटेनेंस के तौर पर आर्थिक मदद न लेने का फैसला क्यों किया. 

उन्होंने बताया था कि जज ने उन्हें चार बार एलिमनी लेने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था, क्योंकि वह जानती हैं कि जय भानुशाली ने वह पैसा अपनी कड़ी मेहनत से कमाया है.  

ये भी पढ़ें- CID के DCP चित्रोले अब दिखने लगे हैं ऐसे, वीडियो में बीपी सिंह को देख इमोशनल हुए फैंस, कहा- टाइम कितना बीत गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jay Bhanushali, Mahhi Vij, Bigg Boss 20, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com