विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2022

उर्फी जावेद ने दिखाई अपनी नई होली ड्रेस तो छूट गई फैंस की हंसी, बोले- पहले ये बताओ की ड्रेस है कहां ?

होली का त्योहार है और इस त्योहार पर हर कोई अपनी नई ड्रेस पहना नजर आ रहा है. इस खास मौके पर उर्फी भी बेहद खास दिखाई दीं. हाल ही में शेयर किया गया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

उर्फी जावेद ने दिखाई अपनी नई होली ड्रेस तो छूट गई फैंस की हंसी, बोले- पहले ये बताओ की ड्रेस है कहां ?
उर्फी जावेद ने दिखाई अपनी नई होली ड्रेस तो छूट गई फैंस की हंसी
नई दिल्ली:

उर्फी जावेद जब से बिग बॉस के घर के बाहर आईं हैं वे सुर्खियों में आने का एक भी मौका हाथ से जानें नहीं देती हैं. उनकी अतरंगी ड्रेस हर एक का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. होली पर उनका ट्रेडिशनल लुक देख फैंस उनसे थोड़े नाराज थे, लेकिन उर्फी तो उर्फी हैं अब एक बार फिर उनका नया आउटफिट सामने आया है जिसे देख फैंस भी कमेंट करने से अपने आपको रोक नहीं पा रहे हैं.

क्या देखी आपने नई ड्रेस 
जी हां, होली का त्योहार है और इस त्योहार पर हर कोई अपनी नई ड्रेस पहना नजर आ रहा है. इस खास मौके पर उर्फी भी बेहद खास दिखाई दीं. हाल ही में शेयर किया गया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बैकलेस टॉप में नजर आ रही हैं. वहीं अब अपने खुले बालों को हटाती भी दिख रही हैं. इस वीडियो को देख एक फैन ने कमेंट किया ये क्या है ? ड्रेस है कहां?  तो दूसरे ने कहा- मैडम पहले डिजाइनर का नाम तो बता दो.

टीवी सीरियल से की करियर की शरुआत
उर्फी के बारे में बताएं तो सोर्स के मुताबिक उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल बड़े भैया की दुल्हनिया से की थी. इसके बाद वे एक के बाद एक शो में नजर आने लगी. हाल ही में उन्हें बिग बॉस ओटीटी में भी देखा गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urfi Javed, Urfi Javed Age, Urfi Javed Backless, Urfi Javed Video, Urfi Javed Viral Photo, Urfi Javed Instagram, Urfi Javed Latest Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com