सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी ही रहती हैं. उर्फी का ड्रेसिंग सेंस हो या तो अपनी बात को बेबाकी से रखना हो, उनकी यही बात उर्फी को दूसरों से अलग बनाती है. वैसे तो उर्फी सोशल मीडिया पर अपने पल-पल की खबर अपने फैंस के बीच शेयर करती हैं. बता दें, इन दिनों उर्फी मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में अपना समय बीता रही हैं और कान्हा टाइगर रिजर्व का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर कर रही हैं. हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. आखिर इनमें खास है क्या, चलिए आपको बताते हैं.
उर्फी जावेद का जीवन परिचय
अगर उर्फी जावेद के जीवन परिचय की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं. उर्फी का जन्म 15 अक्टूबर 1994 में हुआ था. उन्होंने मांस कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री हासिल की थी. उर्फी जावेद टेलीविजन एक्ट्रेस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर्सनालिटी भी हैं जो हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल होती रही हैं. उर्फी साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं. वैसे उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी से असली पहचान मिली. अगर उर्फी जावेद के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने 'बड़े भैया की दुल्हन', 'पंच बीट' जैसे तमाम शोज कर चुकी हैं. उर्फी जावेद को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने के लिए काफी मेहनत करना पड़ा था. जिसका जिक्र वह काफी इंटरव्यूज में भी कर चुकी हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीते साल ऊर्फी जावेद के जीवन पर आधारित एक सीरीज भी आई. जिसमें उर्फी जावेद की पूरी संघर्ष की यात्रा दिखाई गई थी. वैसे उर्फी जावेद साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजने वाली एशियाई लोगों में से एक बन गई थीं. उन्होंने सारा अली खान, दिशा पटानी जैसी हस्तियों को पछाड़ दिया था. साल 2023 तक जावेद की इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे और सितंबर 2024 में उर्फी की 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए थे. इंडियाज गोट लेटेंट शो के दौरान कुछ प्रतियोगों ने जावेद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसमें उनको बहुत भला बुरा बोला गया.
वन विभाग के कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया
उर्फी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर वीडियोज शेयर किए हैं. जिसमें वह वन विभाग के कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उर्फी कह रही हैं कि इन लोगों ने रात भर पूरे जंगल में आग बुझाई है. कृपया करके आप जंगल में आग ना लगाएं. अपने कुत्तों को भी वैक्सिंग जरूर लगवाएं, जिससे कुत्तों को जंगल में इंफेक्शन न हो. इसके साथ-साथ उन्होंने कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया. ऊर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर दूसरा वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ जंगल सफारी करती हुई नजर आ रही है. उर्फी और उनके दोस्तों के बीच बॉन्डिंग और मस्ती साफ-साफ दिखाई दे रही है.
उर्फी जावेद का वर्कफ्रंट
अगर उल्टी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्होंने सीरियल्स में छोटे-छोटे किरदार निभाए. उर्फी जावेद बीते साल 2025 में शो द ट्रेटर्स इंडिया में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आई थीं. इस शो में उन्होंने जीत हासिल की थी. इसके अलावा उर्फी जावेद इंडियाज गोट लेटेंट में भी दिखाई दे चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं