विज्ञापन

48 साल पुराना किशोर कुमार का मजेदार गाना, बेटा मां से पूछता रहा- तू कब सास बनेगी, आज भी Gen-z बेटों की पहली पसंद

48 साल पुराना वो मजेदार गाना जिसमें एक बेटा अपनी मां से अपनी शादी करने के लिए गुजारिश करता है. लेकिन वो जिस मजेदार अंदाज में अपनी मां से अपनी इच्छा जाहिर करता है, वो इस गाने को यादगार बनाता है. किशोर कुमार की आवाज, गुलजार के बोल और राकेश रोशन की तिकड़ी ने इस गाने को सदाबहार बना दिया.

48 साल पुराना किशोर कुमार का मजेदार गाना, बेटा मां से पूछता रहा- तू कब सास बनेगी, आज भी Gen-z बेटों की पहली पसंद
जब बेटे ने मां से कहा- अब सास भी बन जाओ, 48 साल पुराने गाना आज भी Gen-z की पहली पसंद
नई दिल्ली:

कभी आपने किसी बेटे को अपनी मां से ऐसी फरमाइश सुनी है, जिसमें वो अपनी मां से कह रहा है कि उसको अब सिर्फ मां बनकर ही रहना है क्या, वो सास कब बनेगी? मतलब की वो अपनी शादी करवाने की बात कर रहा है. सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन बॉलीवुड में इसे इतने मजेदार अंदाज से पेश किया गया है कि ये गाना यादगार बन गया. किशोर कुमार ने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं. जो ना सिर्फ दिल को छू लेने वाले हैं बल्कि इतने मजेदार हैं कि आप गाने को एंजॉय करने के साथ ही हंसेंगे भी खूब. ये गाना भी उन्हीं मे से एक है. तो चलिए जानते हैं हम किस गाने की बात कर रहे हैं. 

48 साल पुराना गाना, लेकिन आज भी यादगार 

हम बात कर रहे हैं साल 1978 में आई फिल्म 'खट्टा मीठा' की. इस फिल्म का एक गाना जिसके बोल हैं 'मम्मी ओ मम्मी तू कब सास बनेगी' . इस गाने में देवेन वर्मा अपनी मां से शादी करने की गुजारिश करते हैं. वो सिर्फ अपनी मां से ही नहीं बल्कि रास्ते में मिलने वाले अपने दोस्तों को भी अपनी शादी की इच्छा जाहिर करते हैं. इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी शरारती आवाज से और मजेदार बना दिया. ये गाना ऐसा है कि इसको सुनते ही चेहरे पर हंसी आ जाती है. 

देवेन वर्मा का वो किरदार, जिसे शादी की जल्दी थी

फिल्म 'खट्टा मीठा' में देवेन वर्मा ने दारा का रोल प्ले किया था. इस फिल्म का कहानी दो ऐसे परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां पर 2 ऐसे लोग जो अपनी पत्नी और पति को खो चुके हैं वो अपने परिवारों और बच्चों के बीच जिंदगी को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं. इस कहानी में दारा का रोल भी बेहद दिलचस्प है.  दारा की मां जो काफी सख्त मिजाज की औरत हैं और वो अपने बेटे को आज भी छोटा बच्चा समझती हैं, जिस वजह से वो उसकी शादी की बात आगे नहीं बढ़ पाती. इसलिए फिल्म में वो अपनी मां से सास बनने की गुजारिश करता है. गाने के बोल इस तरह हैं-

मम्मी, मम्मी, मम्मी, मम्मी, मम्मी...
मम्मी, ओ, मम्मी, तू कब सास बनेगी?
मम्मी, ओ, मम्मी, तू कब सास बनेगी?
मम्मी, ओ, मम्मी, तू कब सास बनेगी?
मम्मी, ओ, मम्मी, तू कब सास बनेगी?
जब, जब, जब मेरी शादी होगी
तब, तब, तब तू दादी होगी
जब, जब, जब मेरी शादी होगी
तब, तब, तब तू दादी होगी
सुनो, मेरी मम्मी
अरे, Katie हो या Shammi
चाहे लूली, लंगड़ी, निकम्मी
मम्मी, ओ, मम्मी, तू कब सास बनेगी?
मम्मी, ओ, मम्मी, तू कब सास बनेगी?

ये भी पढ़ें: 60 साल पुराना शम्मी कपूर और आशा पारेख का रोमांटिक गाना, नेपाली धुन पर आरडी बर्मन ने रचा इतिहास, मोहम्मद रफी की आवाज ने बनाया यादगार

गुलजार-राजेश रोशन-किशोर की मजेदार तिकड़ी

गाने में किशोर कुमार की शरारती आवाज, गुलजार के मजेदार बोल और राजेश रोशन का मस्ती भरा संगीत मिलकर एक ऐसा गाना बनाता है, जो हर उस लड़के पर फिट बैठता है, जिसे शादी करने की जल्दी है. गाने में दारा अपनी शादी को लेकर के जिस तरह से परेशान है वो गाने में कॉमेडी बन जाती है. दारा का बार-बार अपनी मां से पूछना कि वो सास कब बनेगी. इस गाने के बोल सिंपल हैं. लेकिन इसको जिस तरह से पेश किया गया है वो किशोर कुमार के शरारती अंदाज की झलक दिखाता है. किशोर कुमार की आवाज ने इस मस्ती को और खास बना दिया. गाने में दारा अपनी पसंद की लड़की को ढूंढने की गुहार लगाता है. इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे, इसका संगीत राजेश रोशन ने संगीत तैयार किया और किशोर कुमार ने अपनी आवाज से इस गाने को सदाबहार बना दिया. आज भी किशोर कुमार की आवाज में यह गाना सुनें तो एक बेटे की शादी के लिए एक्साइटमेंट याद आ जाते हैं.

क्या है फिल्म 'खट्टा मीठा' की कहानी

फिल्म में राकेश रोशन, बिंदिया गोस्वामी, देवेन वर्मा, प्रीति गांगुली, रंजीत चौधरी और डेविड अब्राहम ने अभिनय किया है. फिल्म में अशोक कुमार ने होम मिस्त्री और पर्ल पदमसी ने नरगिस सेठना का रोल प्ले किया है. ये दोनों ही अकेले माता-पिता हैं और अपने बच्चों के लिए दोबारा शादी करने के बारे में सोचते हैं. इसके बाद दोनों परिवारों को एक साथ रहने और एक-दूसरे से तालमेल बिठाने में जो परेशानियां आती हैं, ये कहानी इसी तरह से आगे बढ़ती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatta Meetha, Kishor Kumar Songs, Bollywood, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com