विज्ञापन

धोखा, साजिश और गेम! The Traitors 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम हुए रिवील, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी करेंगी धमाल

करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' 2 के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं. इस सीजन में शामिल सभी कंटेस्टे्ट्स एक से बढ़कर एक हैं. इसमें मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी से लेकर शेफ रणवीर बरार भी नजर आने वाले हैं.

धोखा, साजिश और गेम! The Traitors 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम हुए रिवील, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी करेंगी धमाल
करण जौहर के रियलिटी शो 'ट्रेटर 2' के कंटेस्टेंट्स का नाम रिवील, फिर से लगेगा रोमांच का तड़का
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से आग लगाने वाले करण जौहर का रियलिटी शो जब अमेजॉन प्राइज पर आया था तो इसकी पॉपुलेरिटी के चर्चे हर कहीं हुए थे. साल 2025 में आए पहले सीजन 'द ट्रेटर्स' की सफलता के बाद, करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' अब दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. मेकर्स ने दूसरे सीजन में शामिल होने वाले प्लेयर्स के नाम रिवील कर दिए हैं. 

एक बार फिर से मेकर्स ने एक ऐसी स्टारकास्ट तैयार की है, जिसको देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. इस सीजन में टीवी जगत से लेकर के फिल्मों, सोशल मीडिया के जाने-माने नाम और रियलिटी शोज के बड़े चेहरे एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आने वाले हैं. 

30 जुलाई को शो का लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां पर इस सीजन में शामिल होने वाले 21 कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठाया गया है. इस सीजन में भी दोस्ती, धोखा और प्यार के साथ सेल्फिशनेस का ऐसा गेम देखने को मिलेगा, जो लोगों के होश उड़ा देगा. आइए देखतें हैं इस सीजन में कौन-कौन से स्टार शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: The Traitors Season 2: प्राइम वीडियो पर फिर शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल

  1. मुनव्वर फारुकी
  2. रिया चक्रवर्ती
  3. श्वेता तिवारी
  4. मल्लिका शेरावत
  5. दलीप ताहिल
  6. अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान)
  7. क्रिस्टल डिसूजा
  8. शालिनी पासी
  9. पारुल गुलाटी
  10. शेफ रणवीर बरार
  11. रिदा थराना
  12. अंश चोपड़ा
  13. साहिल सलाथिया
  14. प्रिश 
  15. शहनील गिल
  16. हरमन सिंघा 
  17. इक्का
  18. सौदस मौफाकिर
  19. तान्या पुरी
  20. करण सिंह 
  21. कुल्लू

इस लिस्ट में शामिल सभी नाम अपनी-अपनी फील्ड के मंझे हुए खिलाड़ी हैं. जिनमें से कई रियलिटी शोज के विनर भी रह चुके हैं. इनको देखकर के लोगों के मन में एक अलग ही एक्साइटमेंट बढ गई है कि ये सीजन क्या कमाल दिखाने वाला है. अब देखना होगा कि ये सभी सितारे दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरते भी है या नहीं. लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि इनकी टक्कर देखने लायक होगी.  

सीजन 2 अमेजॉन प्राइम पर 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Traitors 2, Karan Johar Reality Show, The Traitors Contestant, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com