विज्ञापन

पलक तिवारी पर बोले पिता राजा चौधरी 'वह किसी के साथ भी रहे मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं केवल बायोलॉजिकल पिता'

राजा चौधरी ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक खास इंटरव्यू में बेटी पलक तिवारी के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की और बताया कि उन्हें उनकी पर्सनल लाइफ से फर्क क्यों नहीं पड़ता.

पलक तिवारी पर बोले पिता राजा चौधरी 'वह किसी के साथ भी रहे मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं केवल बायोलॉजिकल पिता'
पलक तिवारी से जुड़े सवालों पर पिता राजा चौधरी ने दिए सीधे जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

श्वेता तिवारी के एक्स पति और एक्टर राजा चौधरी ने अपनी बेटी पलक तिवारी को लेकर सवालों का जवाब दिया. इसके साथ ही साफ किया कि श्वेता तिवारी से अलग होने बाद से उनका अपनी बेटी, एक्ट्रेस पलक तिवारी से कोई रिश्ता नहीं है. उन्होंने न सिर्फ यह कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें पलक के करियर पर गर्व है या नहीं, बल्कि यह भी साफ किया कि उन्हें पलक और एक्टर इब्राहिम अली खान के डेटिंग की अफवाहों से भी कोई फर्क नहीं पड़ता.

बेटी पलक पर क्या बोलें

सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर जब राजा से सवाल किया गया कि क्या उन्हें अपनी बेटी के सलमान खान के साथ काम करने और अपना नाम बनाने पर गर्व है. उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें गर्व है या नहीं. जब उनसे साफ करने को कहा गया कि उनका क्या मतलब है, तो उन्होंने कहा कि वह पलक के करियर के बारे में तब तक कुछ नहीं जानना चाहते जब तक पलक खुद उनसे इस बारे में बात न करे.

Latest and Breaking News on NDTV

एक्टर ने कहा, "मुझे नहीं पता. मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि वह कहां है, क्या खा रही है, क्या कर रही है, कहां रह रही है, किसके साथ रह रही है, किसके साथ काम कर रही है. मैं जानना भी नहीं चाहता, जब तक कि वह खुद आकर मुझे न बताए कि 'डैड, ऐसा हो रहा है'. अगर जरूरत पड़ी तो मैं उसके लिए 24/7 मौजूद हूं. लेकिन उसकी जिंदगी में मेरी बिल्कुल भी जरूरत नहीं है."

इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर क्या बोले पलक के डैडी

राजा चौधरी से पलक की चर्चित डेटिंग रूमर के बारे में भी बात की गई. बातों बातों में राजा से पूछा गया कि जब वह पलक और इब्राहिम के डेटिंग रूमर सुनते हैं तो उन्हें कैसा लगता है. इस उन्होंने कहा उन्हें कभी 'पजेसिव' (अधिकार जताना) महसूस करने का मौका ही नहीं मिला, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह इब्राहिम को डेट कर रही है या नहीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजा ने आगे कहा कि अगर उन्हें अहमियत नहीं दी जाती, तो वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते. अपने पिता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता उन्हें बातें बताते हैं क्योंकि वह उनकी बात सुनते हैं. एक्टर ने कहा, "इससे क्या फर्क पड़ता है कि वे साथ हैं या नहीं? मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. वह किसी जंगल में अकेले तो नहीं रह रही है कि यह कोई बड़ी बात हो. एक पिता के लिए यह मायने रखता है कि बेटी ने रिश्ता बनाए रखा है या नहीं. उसकी मां से पूछिए कि उन्हें कैसा लगता है. मुझे क्यों परवाह करनी चाहिए? मुझे तो बस यही बताया गया था कि मैं उसका बायोलॉजिकल पिता हूं. मुझसे कहा गया था कि मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है. आप मुझसे क्या महसूस करने की उम्मीद करते हैं?

यह भी पढ़ें: ड्रग्स के नशे में सोया और 2 दिन जागा नहीं था ये हीरो, उठकर जब नौकर से खाना मांगा तो उसके आंसू देख बदली जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Chaudhary News, Palak Tiwari Age, Palak Tiwari Affair, Ibrahim Ali Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com