विज्ञापन

बरसाती में गुजारे दिन, सोए भूखे, मनोज बाजपेयी बोले- सपनों की नगरी है मुंबई, यहां मेरे सारे ख्वाब हुए पूरे

लास्ट मैन इन टॉवर के एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होने के साथ ही अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने सफर और अपनी ज़िंदगी को आकार देने में मुंबई की भूमिका के बारे में बात करते हैं. कई सपने और उम्मीदें लेकर इस शहर में आए मनोज बताते हैं कि कैसे मुंबई ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का मौका दिया.

बरसाती में गुजारे दिन, सोए भूखे, मनोज बाजपेयी बोले- सपनों की नगरी है मुंबई, यहां मेरे सारे ख्वाब हुए पूरे
स्ट्रगल के दिनों को मनोज बाजपेयी ने किया याद
नई दिल्ली:

मनोज बाजपेयी की फिल्म लास्ट मैन इन टॉवर दर्शकों के बीच में आ चुकी है. मनोज बाजपेयी हमेशा से फिल्मों में एक अनोखा और अलग ही किरदार करने की कोशिश करते हैं. इसका ताजा-ताजा उदाहरण उनकी बीती फिल्म गवर्नर का भी हम दे सकते हैं. जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया था, लोग यह देखने के लिए बेताब थे कि इस फिल्म में एक्टर क्या नया करते हुए दिखाई देंगे. हाल ही में इस फिल्म और अपने करियर को लेकर मनोज ने ऐसे राज खुले हैं जो शायद ही किसी को पता हो.

मुश्किल फैसलों की कहानी

लास्ट मैन इन टॉवर के एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होने के साथ ही अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने सफर और अपनी ज़िंदगी को आकार देने में मुंबई की भूमिका के बारे में बात करते हैं. कई सपने और उम्मीदें लेकर इस शहर में आए मनोज बताते हैं कि कैसे मुंबई ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का मौका दिया. मनोज बाजपेयी के साथ बोमन ईरानी और दिव्या दत्ता की अहम भूमिकाओं वाली लास्ट मैन इन टॉवर घर से जुड़े भावनात्मक रिश्ते, उससे जुड़ी यादों और उन मुश्किल फैसलों की कहानी है, जिनका सामना कभी-कभी लोगों को करना पड़ता है. मनोज के लिए मुंबई की सबसे खास बात यह है कि यह अलग-अलग जगहों और पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को अपनाता है और उन्हें अपने सपने पूरे करने का मौका देता है. उनके लिए घर का मतलब सिर्फ वह जगह नहीं है जहां कोई रहता है, बल्कि वे लोग, अनुभव और यादें हैं जो किसी जगह को खास बनाते हैं. मुंबई से अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, “मुंबई मेरी ज़िंदगी का बहुत अहम हिस्सा रहा है. मैं यहां कुछ सपने लेकर आया था और इस शहर ने मुझे उन सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करने का मौका दिया. मुझे लगता है कि मुंबई की सबसे खूबसूरत बात यह है कि यह अलग-अलग जगहों और पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के लिए जगह बनाता है और हर किसी को एक मौका देता है. मेरे लिए घर सिर्फ चार दीवारों का नाम नहीं है, बल्कि उन लोगों और यादों का नाम है जिन्हें आप वहां जीते हैं. इस शहर ने मेरे हर सपने को मंज़ूरी दी है और इसके लिए मैं हमेशा इसका शुक्रगुज़ार रहूंगा”.

ये भी पढ़ें- नीम करोली बाबा की फिल्म ओटीटी पर रिलीज, डायरेक्टर ने बताया हनुमान अंश का डेढ़ करोड़ का सीन, जो 11.5 लाख में हुआ शूट

भावनात्मक जुड़ाव

मनोज के लिए घर की पहचान वहां रहने वाले लोगों और उससे जुड़ी यादों से होती है. यही भावना लास्ट मैन इन टॉवर में भी गहराई से दिखाई देती है, जहां घर सिर्फ एक भौतिक जगह नहीं, बल्कि यादों, रिश्तों और अपनेपन का एहसास समेटे हुए है. फिल्म इस बात को सामने लाती है कि लोग अपने घरों से कितना भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं और उन यादों से भरी जगह को छोड़ना कभी भी आसान फैसला क्यों नहीं होता.अगर मनोज के फिल्मी करियर की बात करें तो इस फिल्म के बाद वह नेटफ्लिक्स की फिल्म गजब रात में भी नजर आने वाले हैं. इसके अलावा एक्टर फिल्म पुलिस स्टेशन में भूत में भी एक्टर एक अलग ही किरदार में दिखाई देने वाले हैं.

 शुरुआती दिनों में करना पड़ा था संघर्ष
मनोज बाजपेयी ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों में दिल्ली और मुंबई में बरसाती  में रहकर समय गुजारा. उन दिनों उन्हें आर्थिक तंगी, भूख और कड़ी मेहनत का सामना करना पड़ा. बाद में छोटे मोटे रोल मिले. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ते रहे. आज वह सिनेमा के दमदार एक्टर हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Last Man In Tower
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com