विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2022

Naagin के लुक में सुरभि चंदना ने शेयर की फोटो, बसंत पंचमी स्पेशल शो में सभी नागिनें करेंगी धमाल

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने नागिन लुक में इंस्टा अकाउंट पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा है, आदी नागिन का वार.

Naagin के लुक में सुरभि चंदना ने शेयर की फोटो, बसंत पंचमी स्पेशल शो में सभी नागिनें करेंगी धमाल
एक्ट्रेस सुरभि चंदना का नागिन लुक
नई दिल्ली:

टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा था कि वह नागिन के 6वें सीजन के साथ वापस आ रही हैं. तभी से कयास लगाया जाने लगा था कि इस सीजन में नागिन कौन होगी. अब टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने नागिन लुक में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा है, आदि नागिन का वार. इस फोटो से ये साफ हो गया है कि इस सीजन में भी सुरभि चंदना नागिन होंगी. लाल और गोल्डन नागिन की ड्रेस में सुरभि चंदना काफी सुंदर लग रही हैं. 

कयास लगाया जा रहा था कि इस सीजन में महक चहल नई नागिन होंगी, वहीं मौनी रॉय का नाम भी सामने आ रहा था. 5 और 6 फरवरी को बसंत पंचमी स्पेशल शो दिखाया जाएगा. शो के मेहमान पिछले सीजन की नागिन होंगी, जिनमें अदा खान, सुरभि चंदना, अनीता हसनंदानी और कृष्णा मुखर्जी हैं. कलर्स पर इसका प्रोमो आ गया है, जिसमें पर्ल वी पुरी भी नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि यह सीजन महामारी स्पेशल होगा. प्रोमा देखकर ऐसा लगता है कि इस बार शेषनाग को लेकर भी कुछ खास शो में दिखाया जाएगा. एक बार फिर से एकता कपूर सिजलिंग केमिस्ट्री और एक नई प्रेम कहानी लेकर आई हैं, जो दर्शकों को पसंद आएगी. 

वहीं सुरभि चंदना के वर्कफ्रंट की बात करें तो 32 साल की सुरभि टीवी की बेहतरीन नायिकाओं में से एक हैं. सुरभि बेपनाह इश्क, इश्कबाज, संजीवनी और नागिन 5 नजर आ चुकी हैं. सुरभि तारक मेहता का उल्टा चश्मा, दुआ कुबूल है और विद्या बालन की फिल्म बॉबी जासूस में नजर आ चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Viral Video, Surbhi Chandna Naagin Photo, Naagin, Surbhi Chandana Aka Naagin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com