सिंगर मीका सिंह ने दलेर मेहंदी विवाद को खत्म करने का फैसला ले लिया है. उन्होंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी से बातचीत के बाद यह फैसला लिया है. हालांकि इससे पहले उनके कई तीखे वार उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर देखने को मिले, जिसमें उन्होंने दावा किया कि दलेर मेंहदी से पहले पंजाबी सिंगर मनिंदर भुट्टर की भी उन्होंने स्टेज पर बेइज्जती की थी. इसके अलावा सिंगर ने दलेर मेहंदी संग हुई बातचीत के बारे में बताया और कहा कि वह इस मामले से काफी डिस्टर्ब हो गए थे और बच्चों की तरह रोने लगे थे.
दलेर मेहंदी से की थी मीका सिंह ने बात
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मीका सिंह ने कहा, “अगले दिन जब मैंने पाजी को फोन किया तो वो भावुक हो गए और रो पड़े. मैंने अभी कुछ कहा भी नहीं था कि वे रोने लगे. मैंने उनसे कहा कि अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो आपको 'हां' नहीं कहना चाहिए था. दूसरी बात, अगर मंत्री ने आपको डांटा था तो आपको उसी वक्त जवाब देना चाहिए था. आपको कहना चाहिए था, 'मुझे खरीदा नहीं गया है, और मैं कोई ऐसा-वैसा गायक नहीं हूं'.” उन्होंने कहा, मीका तुम जानते हो कि मैं किसी से चिल्लाकर बात नहीं कर सकता.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सुबोध उनियाल पर मीका सिंह का दावा
मीका सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं, उस वीडियो में आगे आपने देखा होगा कि उन्होंने कहा मनिंदर भुट्टर यहां पर आया था. उसको भी हमने मार के भगाया था. आप भी यहां पर परफॉर्म नहीं कर सकते. अगर मनिंदर भुट्टर से गलती हुई तो आप उसे प्यार से बोलोगे बेटा अगली बार हमारा शो फ्री में करना.
दलेर मेहंदी के विवाद में कब क्या हुआ
18 अक्टूबर को टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन किया गया था. नवरात्र के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी प्रस्तुति देने पहुंचे थे. इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर आए और उनके गायन पर सवाल उठाए. मंत्री ने मंच पर आकर माइक पकड़ लिया और दलेर मेहंदी से कहा कि आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे, तो गाएंगे क्या? मंत्री ने दावा किया कि दलेर मेहंदी मंच पर असहज दिख रहे थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगर लाइव गाने के बजाय लिप सिंक कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने दलेर मेहंदी के नशे में होने की बात भी कही.
मीका सिंह ने किया खुलकर सपोर्ट
विवाद के बाद दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने वीडियो जारी कर उनका बचाव किया. मीका ने कहा कि उन्होंने अपने भाई को कभी शराब पीते हुए नहीं देखा. उन्होंने यह भी चुनौती दी कि अगर दलेर मेहंदी के साथ काम कर चुका कोई व्यक्ति उन्हें शराब पीते हुए देखने की बात कह दे, तो वह खुद सिंगिंग छोड़ देंगे. वहीं अभिनेता अनुपम खेर, राजपाल यादव, जिमी शेरगिल, सिंगर बादशाह, शान के अलावा कपिल शर्मा और दूसरे कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं