विज्ञापन

टीवी की ओरिजिनल नागिन ने खोला शो के सेट का खौफनाक सच, बताया असली सांपों के साथ होती थी शूटिंग

टीवी की एक्ट्रेस ओरिजिनल नागिन सायंतनी घोष ने बताया कि आज और 19 साल पहले असली सांपों के साथ कैसे होती नागिन के सीरियल की शूटिंग.

टीवी की ओरिजिनल नागिन ने खोला शो के सेट का खौफनाक सच,  बताया असली सांपों के साथ होती थी शूटिंग
Sayantani Ghosh
instagram

एकता कपूर का शो 'नागिन' टीवी की दुनिया में  अब तक का बेहद पॉपुलर शो है. इस शो के अब तक 7 सीजन आ चुके है, जिसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) से लेकर तेजस्वी प्रकाश, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, निया शर्मा, संयतिनी घोष  और अनीता हंसनंदानी जैसी कई एक्ट्रेस नागिन के अलग-अलग सीजन में नजर आ चुकी हैं, वहीं सीजन 4 में नजर आई नागिन संयतनी घोष जिसे टीवी की असली नागिन कहा जाता है. उन्होंने आज वीएफएक्स से भरी शूंटिंग को और 19 साल पहले किए' नागिन: वादों की अग्निपरीक्षा' के अपने के दिनों की मजेदार शूटिंग को बेहद यादगार और मजेदार बताया. उन्होंने कहा कि  वीएफएक्स नागिन देखने में मज़ा नहीं आता असली सांपों के साथ शूट करने से मजा आता है.

असली सांपों के साथ होती शूंटिंग

संयातनी घोष ने 19 साल पहले जी टीवी के पर आए 'नागिन: वादों की अग्निपरीक्षा' में अमृता का किरदार निभाया था.  उन्होंने उस समय से जुड़े अपने शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि जब वह टीवी शो 'नागिन-वादों की अग्निपरीक्षा' की शूटिंग कर रही थीं, तो वहां पर VFX का नामोनिशान भी नहीं था. .

उन्होंने टेली चक्कर से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे दौर में और इस समय में सबसे बड़ा फर्क  बजट का है, क्योंकि आज के समय में कई ऐसे शोज बन रहे हैं, जिनमें वीएफएक्स का भारी इस्तेमाल हुआ है. मैं खुद भी एकता कपूर के नागिन सीजन 4 का पार्ट रह चुकी हूं. उन्होंने  बताया कि मुझे वीएफएक्स नागिन देखने में मज़ा नहीं आता, क्योंकि जब मैंने नागिन की शूटिंग की थी, तो हमने असली सांपों के सेट पर शूटिंग की थी.

'सांप' ने दिखाए थे नागिन को नखरें

संयातनी घोष ने नागिन-वादों की अग्निपरीक्षा के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हमने वह भी अनुभव किया है, जब शूटिंग के लिए सांप तैयार ही नहीं होते थे. उन्हें खाना खिलाने के लिए बहुत टाइम देना होता है, ताकि वह रेंग सके। बहुत बार तो ऐसा होता था कि पूरा यूनिट वेट करता था कि कब इनका खाना खत्म हो और कब शॉट लिया जाए.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के लवबर्ड्स वाले ताने पर चिढ़े हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी, बोले दिमाग में भरी हुई है गंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sayantani Ghosh, Naagin, Telivision, Entertainmen News 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com