- सिद्धार्थ शुक्ला की राखी पर खस्ता हुई हालत
- एक्टर की दोनों जेबें हुई खाली
- सिद्धार्थ ने कहा कि शुक्र है कि साल में एक बार ही आता है
बीते दिन पूरे देशभर में राखी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड और टीवी कलाकारों में भी रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के त्योहार को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली, साथ ही सबने मिलकर धूमधाम से इस त्योहार को सेलिब्रेट भी किया. लेकिन रक्षाबंधन ने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की हालत खराब कर दी. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी फोटो साझा करते हुए कहा कि शुक्र है कि यह साल में एक ही बार आता है. सिद्धार्थ शुक्ला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह दिखाते नजर आ रहे हैं कि उनकी जेब पूरी तरह से खाली हो चुकी है. सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जेब खाली है. भगवान का शुक्र है कि यह साल में एक ही बार आता है." इसके अलावा सिद्धार्थ ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें वह जबरदस्त एक्सप्रेशंस देते नजर आ रहे हैं. इसे शेयर करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने लिखा, "देखा राखी ने मेरे साथ क्या किया." फोटो में एक्टर येलो टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका लुक भी कमाल का लग रहा है.
बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गाना 'दिल को करार' (Dil Ko Karar Aaya) आया रिलीज हुआ है, जिसमें वह नेहा शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा के रोमांटिक अंदाज ने धमाल मचाकर रख दिया है. दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आ रही है. देसी म्यूजिक फैक्ट्री के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और यासिर देसाई ने गाया है. वहीं, इसके म्यूजिक जहां रजत नागपाल ने दिये हैं तो गाने लीरिक्स राणा ने लिखे हैं. गाने पर आए फैंस के रिस्पॉन्स को देखकर कहा जा सकता है कि इसने दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं