श्वेता तिवारी को देखकर ऐसा लगता है मानो उनके पास कोई टाइम मशीन है या फिर समय को कंट्रोल करने की कोई जादुई शक्ति. ऐसा इसलिए क्योंकि श्वेता तिवारी बढ़ती उम्र के साथ हर दिन खूबसूरत होती जा रही हैं. श्वेता तिवारी अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए खूबसूरती के मामले में आज की यंग एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही हैं. श्वेता की अदाएं, उनकी मुस्कुराहट के साथ ही उनके प्यार से डांटने के अंदाज पर भी फैंस फिदा हो रहे हैं. श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्वेता तिवारी अपने बेबाक अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं. वैसे तो फैंस श्वेता की हर अदा पर फिदा हैं लेकिन उनके लेटेस्ट वीडियो ने फैंस को उलझन में डाल दिया है. दरअसल श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपना एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो किसी रेस्टोरेंट में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो की शुरुआत में श्वेता मुस्कुराते हुए कुछ काम करती नजर आ रही हैं लेकिन जैसे ही उनकी निगाहें ऊपर उठती हैं वो किसी को देखकर उसे ऑब्जर्व करने लगती हैं. पहले श्वेता उस शख्स की तरफ देखती हैं जो उनके सामने है फिर उसकी तरफ जिसे वो देख रहा है और फिर गुस्से और प्यार के जबरदस्त कॉम्बिनेशन के साथ मुस्कुराते हुए निगाहों ही निगाहों में डांट लगाती हुई नजर आती हैं. अब आखिर श्वेता ने किसे डांट लगाई और उनके साथ ऐसा क्या हुआ. जैसे ही श्वेता ने फैंस से ये सवाल पूछा तो जवाब की मानो झड़ी लग गई.
श्वेता तिवारी ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए फैंस से ही पूछ लिया कि, 'गेस करें वहां क्या हो रहा है'. बस फिर क्या था श्वेता के इस वीडियो को देखकर फैंस ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया. कई फैंस ने कहा कि, 'शायद कोई पलक को देख रहा है और ये देखकर बेहद खूबसूरत मां उसकी खिंचाई कर रही हैं ' तो किसी ने कहा कि, 'पक्का आपका बेटा कोई बदमाशी कर रहा है और आप उसे कह रही हो कि मेरे पास आ बताती हूं'. यही नहीं एक फैन ने कहा कि कोई आपके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा है. इसके अलावा श्वेता को पिंक सूट में देखकर फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. किसी ने उन्हें मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस बताया तो किसी ने कहा कि, आपने जरूर अनिल कपूर का जूठा पानी पिया होगा.
वीडियो: अवॉर्ड शो में कियारा, जाह्नवी और रणवीर सिंह ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं