विज्ञापन
This Article is From May 08, 2024

श्वेता तिवारी ने थाइलैंड से शेयर की स्टनिंग तस्वीरें, फैंस बोले- उम्र तो सिर्फ एक नंबर है ये...

Shweta Tiwari Photos: 43 वर्षीय श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें समंदर किनारे एक्ट्रेस को ग्लैमरस लुक में देखा जा सकता है.

श्वेता तिवारी ने थाइलैंड से शेयर की स्टनिंग तस्वीरें, फैंस बोले- उम्र तो सिर्फ एक नंबर है ये...
Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी की नई तस्वीरों पर टिकी फैंस की नजरें
नई दिल्ली:

कहा जाता है कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है. लेकिन हर कोई इस बात को साबित नहीं कर पाता. लेकिन 43 वर्षीय एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इस कहावत को जरुर साबित कर दिया है अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से, जिसमें वह संमदर किनारे खूबसूरत आउटफिट में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. वहीं इन तस्वीरों को देख फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है औऱ फैंस प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों पर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट की भरमार लग गई है, जिसके चलते उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में श्वेता तिवारी को वाइट ब्रालेट और ब्लैक शॉर्ट्स में समंदर किनारे पोज देते हुए देखा जा सकता है.  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्ट्रेस थाइलेंड वेकेशन पर हैं, जहां से वह खूबसूरत क्रिस्टल नीले समंदर की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर कर रही हैं. इन तस्वीरों एक्ट्रेस की स्माइल फैंस के दिलों पर राज कर रही है. 

एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा कि वह 43 साल की हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, कौन सी चक्की का आटा खाते हो मैम. तीसरे यूजर ने लिखा सोना आंटी. चौथे यूजर ने लिखा, आप ब्यूटी क्वीन हो मैम. पांचवे यूजर ने लिखा, वाह कितना खूबसूरत हैं. 

गौरतलब है कि श्वेता तिवारी को कसौटी जिंदगी के, हम तुम और देम, इंडियन पुलिस फोर्स, मैं हू अपराजिता और मेरे डैड की दुल्हन जैसे शोज में देखा गया है. जबकि बिग बॉस जैसे रियलिटी शो का भी वह हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं उनकी बेटी पलक तिवारी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और अपना करियर बनाती नजर आ रही हैं. 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tiwari, Shweta Tiwari Beach Photos, Shweta Tiwari Glamorous Photos, Shweta Tiwari Latest Pics, Shweta Tiwari Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com