विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 9: 4000 करोड़ की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महातूफान, नौ दिन में छापे इतने करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 714 करोड़ के पार पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में कमाई 1084 करोड़ रुपये के करीब हो गई है.

Ramayana Box Office Collection Day 9: 4000 करोड़ की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महातूफान, नौ दिन में छापे इतने करोड़
Ramayana Box Office Collection Day 9: दिवाली के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर का जलवा

Ramayana Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर की ‘रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. दिवाली की छुट्टियों का असर खत्म होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. रिलीज के 9वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 714 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1084 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है.

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और इन 9 दिनों में इसने भारतीय सिनेमाघरों से शानदार कमाई की है. खास बात यह है कि दिवाली का शुरुआती क्रेज खत्म होने के बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन रात 8 बजे तक भारत में 33.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 39.32 करोड़ रुपये रहा.

इसके साथ ही ‘रामायण' का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 714.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म की कुल नेट कमाई 597.92 करोड़ रुपये हो गई है. यानी फिल्म अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन से बस कुछ ही कदम दूर है.

9वें दिन भी हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई

भाषा के आधार पर देखें तो ‘रामायण' को हिंदी दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है. 9वें दिन फिल्म ने हिंदी में 16,035 शोज से 27.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके अलावा कन्नड़ भाषा में 761 शोज से 2.16 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1,364 शोज से 2 करोड़ रुपये और तमिल में 945 शोज से 1.90 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई.

5वें दिन हुई थी सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस सफर पर नजर डालें तो इसका सबसे शानदार दिन पांचवां रहा. इस दिन फिल्म ने 128.7 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 107.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, आठवें दिन फिल्म की सबसे कम कमाई दर्ज की गई. इस दिन फिल्म ने 64 करोड़ रुपये ग्रॉस और 53.5 करोड़ रुपये नेट कमाए.

फिल्म ने पहले दिन 77.5 करोड़ रुपये ग्रॉस (64.85 करोड़ नेट) से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन 57.3 करोड़ रुपये ग्रॉस (48.05 करोड़ नेट), तीसरे दिन 83.45 करोड़ रुपये ग्रॉस (69.8 करोड़ नेट) और चौथे दिन 66.95 करोड़ रुपये ग्रॉस (56.15 करोड़ नेट) की कमाई की. छठे दिन फिल्म ने 112.6 करोड़ रुपये ग्रॉस (94.1 करोड़ नेट), जबकि सातवें दिन 84.55 करोड़ रुपये ग्रॉस (70.65 करोड़ नेट) का कारोबार किया.

दुनियाभर में 1084 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

भारत में शानदार प्रदर्शन के साथ ‘रामायण' का जलवा विदेशी बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. ट्रेड एनालिस्ट्स के ताजा अनुमानों के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9 दिनों में करीब 1084 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का एक्सटेंडेड ओपनिंग वीक कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये ग्रॉस और 564.6 करोड़ रुपये नेट रहा.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी से हिंदी में बना 31 साल पुराना गाना, करिश्मा-गोविंदा ने जेठ की दुपहरी में किया डांस, कुमार सानू-पूर्णिमा का सॉन्ग 90s में हुआ सुपरहिट

फिलहाल फिल्म के नौवें दिन के अंतिम आंकड़े रात 10 बजे तक आने की उम्मीद है. ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘रामायण' 600 करोड़ रुपये के घरेलू नेट कलेक्शन का आंकड़ा कब पार करती है और दुनियाभर में अपनी कमाई का अगला रिकॉर्ड कब बनाती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Box Office, Ranbir Kapoor, Yash, Sai Pallavi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com