विज्ञापन

39 साल बाद पर्दे पर श्रीराम-सीता का रियूनियन, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया बने पति पत्नी, फैंस हुए इमोशनल 

39 साल बाद राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को एक बार फिर पति पत्नी के किरदार में देख फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

39 साल बाद पर्दे पर श्रीराम-सीता का रियूनियन, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया बने पति पत्नी, फैंस हुए इमोशनल 
दूरदर्शन की रामायण के राम-सीता का 39 साल बाद रियूनियन, दीपिका-अरुण पर बरसा फैंस का प्यार
YouTube

दूरदर्शन की रामायण के राम और सीता की जोड़ी एक बार फिर दिख रही है. दरअसल, रामानंद सागर की रामायण में माता सीता बनीं दीपिका चिखलिया और भगवान राम यानी अरुण गोविल का रियूनियन लेटेस्ट फिल्म नोटिस में देखने को मिला है, जिसमें दोनों 39 साल बाद एक बार फिर पति पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही लोगों का खूब रिएक्शन आ आ रहा है, जिसके चलते फैंस को नॉस्टैलेजिक महसूस हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया के जरिए वह नोटिस में राम-सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को देखकर नोटिस का रिव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं. 

39 साल बाद फिर पति पत्नी बने अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया

6 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी पर प्रीमियर हो रही अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की नोटिस को आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने प्रोड्यूस किया है. कहानी को राम और सीता के रिश्ते को मॉडर्न रुप में दिखाया गया है. इसमें विकास कार्यों की वजह से  एक 150 साल पुरानी एक दुकान के खत्म होने का खतरा मंडरा रहा है. अरुण गोविल ने एक आम आदमी का किरदार निभाया है, जो दुकान को बचाने के लिए एक भ्रष्ट व्यवस्था से भिड़ जाता है. वहीं, दीपिका चिखलिया उनकी पत्नी की भूमिका में है, जो इस संघर्ष में उनके साथ खड़ी रहती हैं. 

वीडियो देखने के लिए  क्लिक करें- 

ये भी पढ़ें- पवन सिंह का भोजपुरी छठ गीत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में सबसे ज्यादा देखा गया गाना, यूट्यूब पर 241 मिलियन व्यूज 

राम सीता की जोड़ी को फिर मिला प्यार

वीडियो देखने के लिए  क्लिक करें- 

रामायण के 39 साल बाद दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल को साथ देखकर फैंस एक बार फिर राम सीता की जोड़ी पर दिल हार बैठे हैं. एक यूजर ने लिखा कुछ सीन टाइमलेस होते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, वर्ल्ड की बेस्ट जोड़ी. तीसरे यूजर ने लिखा, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की रणबीर कपूर और साई पल्लवी से भी ज्यादा कैमेस्ट्री है. तीसर ने यूजर ने लिखा, शारदा जी और गुप्ता जी. सेम कपल, सेम बहस, बस कुछ साल बीत गए. 

वेव्स ओटीटी पर देख सकते हैं दीपिका-अरुण की फिल्म

 अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की लेटेस्ट फिल्म नोटिस 6 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म WAVES OTT स्ट्रीम हो रही है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि भारत सरकार के प्रसार भारती (Prasar Bharati) द्वारा लॉन्च किया गया OTT प्लेटफॉर्म यह है. इसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का सबसे मुश्किल गाना, लोगों को लगता है आसान, बेटे अमित कुमार को गाते वक्त आया पसीना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Chikhalia, Arun Govil, RAmayan, Doordarshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com