- रुबिना दिलैक ने सलमान खान पर लगाया आरोप
- एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान सर एजाज खान को सपोर्ट करते हैं
- सलमान खान ने दिया रुबिना को जबरदस्त जवाब
टीवी का धमाकेदार शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है. शो में आए दिन नया ट्विस्ट आता है, जो लोगों को हैरान करके रख देता है. वहीं, हाल ही में बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) सलमान खान (Salman Khan) पर खुल्लम खुल्ला आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में रुबिना दिलैक कहती हैं कि सलमान खान बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट एजाज खान (Eijaz Khan) को सपोर्ट करते हैं. वहीं, रुबिना की यह बातें सुनकर सलमान खान भी हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि ये आपके जहन में गलत बात है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का यह वीडियो कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था, जिसे अभी तक छह लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो अली गोनी (Aly Goni) और देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) एक शो पेश करते हैं जिसमें वह घरवालों से सवाल-जवाब करते हैं. सबसे पहले वह रुबिना दिलैक को बुलाते हैं, जिनसे वह सवाल करते हैं. तभी अली गोनी पूछते हैं कि आपने मीडिया के सामने कहा था कि सलमान खान (Salman Khan), एजाज खान को सपोर्ट करते हैं, जिसपर रुबिना ने कहा, "बिल्कुल..." रुबिना का यह जवाब सुनकर सलमान खान हैरान रह जाते हैं और कहते हैं, "रुबिना आपको ऐसा क्यों लगता है. ये आपके जहन में ये गलत बात है."
बता दें कि रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) के अलावा बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के बाकी कंटेस्टेंट से भी सवाल-जवाब किया गया. वहीं, अभिनव शुक्ला से सवाल करते हुए अली गोनी ने कहा कि क्या आपको ऐसा नहीं लगता कि आपने भी राखी को कहीं न कहीं एंटरटेनमेंट के लिए प्रयोग किया. इसपर अभिनव शुक्ला ने कहा, "बिल्कुल नहीं, मुझे राखी की जरूरत नहीं है खुद को हाईलाइट करने के लिए." वहीं, जब राखी से उन्होंने सवाल किया कि अभिनव से आपका प्यार सच्चा है या झूठा. इसपर राखी ने कहा, "फेक..." इससे इतर राहुल वैद्य से पूछा गया कि वह अर्शी, राखी और रुबिना में से किससे शादी करना चाहते हैं. इसपर उन्होंने जवाब दिया, "रुबिना..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं