विज्ञापन

Panchayat 5 Trailer Release: पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, इस दिन प्राइम वीडियो करेगा शेयर

प्राइम वीडियो की पंचायत 5 की रिलीज डेट के ऐलान के बाद अब फैंस की नजरें पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर पर टिकी हुई हैं तो आइए आपको बताते हैं कि किस दिन शो का ट्रेलर आएगा. 

Panchayat 5 Trailer Release: पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, इस दिन प्राइम वीडियो करेगा शेयर
पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा, 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर आएगी
YouTube

प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत 5 का इंतजार फैंस को बेसब्री से है, जिसमें नई प्रधान क्रांति देवी और नए प्रधान पति बनराकस यानी भूषण वर्सेस पुरानी प्रधान मंजू देवी और पुराने प्रधानपति बृजभूषण से होगी क्योंकि पंचायत सीजन 4 में क्रांति देवी और बनराकस की ने फुलेरा के चुनावों में जीत हासिल कर ली है. इसके चलते अब सचिव जी, प्रहलाद चाचा और विकास पर क्या असर पड़ेगा. इसे देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. हालांकि प्राइम वीडियो पर पंचायत सीजन 5 के रिलीज से पहले हम आपको यह बताने वाले हैं कि पंचायत 5 का ट्रेलर कब रिलीज होगा. 

पंचायत 5 ट्रेलर रिलीज डेट

NDTV को मिली जानकारी के मुताबिक, पंचायत के पांचवे सीजन का ट्रेलर अगले हफ्ते की शुरूआत में आ सकता है. जबकि 3 दिसंबर को सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. ट्रेलर में पंचायत 5 में क्या होगा इसकी झलक दिखेगी. 

ये भी पढ़ें- सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना, दो महीने में पॉपुलर, रोमांटिक गाने में प्रेमिका की तारीफ में सूफी बोल ने जीते दिल

पंचायत 4 में क्या हुआ था?

पंचायत 4 में आपने देखा कि पंचायत सीजन 4 में फुलेरा की राजनीति का मुद्दा देखने को मिला था. दरअसल, ग्राम प्रधान का चुनाव में मंजू देवी और क्रांति देवी आमने-सामने आई थीं. इसके लिए  सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी और प्रधानजी के परिवार ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी. हालांकि भूषण (बनराकस) और उसकी पत्नी क्रांति देवी की ताकत चुनाव प्रचार में भारी पड़ी और वह चुनाव जीत गए. इसके अलावा रिंकी और सचिव जी के रिश्ते में भी नजदीकियां देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें- भिखारी ठाकुर का 109 साल पुराना भोजपुरी नाटक, पत्नी का परदेस गए बिदेसिया पति का दिखाया दर्द, आज भी छू लेता है दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 5, Panchayat 5 Trailer, Panchayat 5 Release, Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com