आज के समय में हर रोज नए गाने रिलीज होते हैं, जिसे हम सुनते हैं लेकिन उनका बज कुछ समय बाद खत्म हो ही जाता है. कुछ समय बाद न तो वो गाना याद रहता है, ना वो मजा आता है. लेकिन बात जब पुराने गानों की आती है तो, उन गानों को सुनते ही एक अलग ही दौर में चले जाते हैं. आज हम बात करेंगे मोहम्मद रफी के गाए गाने की जिनको सुनने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है. 49 साल पहले आए उनके गाने की धुन कानों में पड़ती है और इंसान कुछ पल के लिए पुरानी यादों में खो जाता है. ऐसा ही एक सदाबहार गाना है 'चांद मेरा दिल' साल 1977 में रिलीज हुई इस फिल्म के गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से सजाया था. उनकी आवाज का जादू ऐसा कि इतने साल बाद भी इसको सुनते ही दिल और दिमाग एक अलग ही माहौल में रम जाता है.
ऋषि कपूर और काजल किरण की प्रेम कहानी से जुड़ा है गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1977 में आई फिल्म 'हम किसीसे कम नहीं' के गाने 'चांद मेरा दिल,चांदनी हो तुम' की. नासिर हुसैन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर, काजल किरण, तारिक और अमजद खान मुख्य किरदारों में नजर आए थे. फिल्म में जीनत अमान भी नजर आई थीं. फिल्म की कहानी काजल नाम की एक अमीर लड़की की है, जो अपने बचपन के प्रेमी मंजीत से दोबारा मिलती है और उसी से शादी करने का फैसला करती है. लेकिन कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उसे पता चलता है कि मंजीत ने उसको किडनैप करने का प्लान बनाया है.
फिल्म के गानों के बीच खास है आरडी बर्मन का संगीत
इस गाने की खास बात ये है कि इसे सिर्फ एक रोमांटिक गाने के तौर पर नहीं, बल्कि फिल्म के म्यूजिकल सीक्वेंस के हिस्से के रूप में भी देखा जा सकता है. चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम को मोहम्मद रफी ने गाया था और इसका संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था. गाने के बोल मजरुह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. इस गाने को तारिक खान, श्रृषि कपूर और काजल पर फिल्माया गया था. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें 'बचना ऐ हसीनों', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'ये लड़का हाय अल्लाह' और 'मिल गया हमको साथी' जैसे गाने भी शामिल थे. चांद मेरा दिल की धुन को फिल्म के संगीत में एक से ज्यादा बार अलग-अलग तरीकों से शामिल किया गया था.
फिल्म का दिलचस्प किस्सा
IMDb के मुताबिक काजल किरण के किरदार को पहली बार जिस सीन में दिखाया गया था, उसमें वो टीना चार्ल्स के गाने 'Dance Little Lady' पर डांस करती नजर आती हैं. इस गाने को बिड्डू ने कंपोज किया था और IMDb के मुताबिक, बाद में यही गाना फिल्म 'कुर्बानी' के गाने 'आप जैसा कोई' को इसी से इंस्पायर कर के बनाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं