विज्ञापन

Panchayat 5 Release Date: पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान, प्राइम वीडियो पर इस दिन आएंगे बनराकस-क्रांति देवी और मंजू देवी-बृज भूषण आमने सामने

Panchayat 5 Release Date: पंचायत 5 की रिलीज डेट का ऐलान आखिरकार हो गया है जब प्राइम वीडियो पर बनराकस, क्रांति देवी, बिनोद, मंजू देवी, सचिव जी, प्रहलाद चाचा और बृजभूषण दुबे का आमना सामना होगा. 

Panchayat 5 Release Date: पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान, प्राइम वीडियो पर इस दिन आएंगे बनराकस-क्रांति देवी और मंजू देवी-बृज भूषण आमने सामने
Panchayat 5 Release Date: प्राइम वीडियो पर इस दिन आएगा पंचायत 5, रिलीज डेट आई सामने
YouTube
नई दिल्ली:

Panchayat Season 5 Release Date: पंचायत सीजन 5 को प्राइम वीडियो पर देखने के लिए तैयार हो जाइए. पिछले कुछ दिनों से बनराकस और उनकी पत्नी यानी नई प्रधान क्रांति देवी ने फैंस की नाक में दम कर रखा था कि उनकी शर्ते जब तक पूरी नहीं होंगी वह यह नहीं बताएंगे कि प्राइम वीडियो पर पंचायत 5 का नया सीजन कब आएगा. वहीं उन्होंने यहां तक कहकर फैंस की नींद उड़ा दी थी कि इस साल पंचायत सीजन 5 नहीं आएगा. लेकिन अब प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि पंचायत सीजन 5 कब रिलीज होगा. 

प्राइम वीडियो पर पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान

प्राइम वीडियो इंडिया के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि नया सीजन 3 दिसंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. इस खबर से फैंस खुश हैं, जो इस बात से नाराज थे कि इस साल पंचायत सीजन 5 नहीं आएगा. 

पंचायत 5 में क्या होने वाला है

पंचायत सीजन 4 के अंत में आने देखा था कि पंचायत चुनावों ने फुलेरा का माहौल बदल दिया था क्योंकि गांव की सत्ता अब क्रांति देवी और उनके पति भूषण के हाथ में आ गई है क्योंकि वह नई प्रधान और नए प्रधान पति बन गए हैं. वहीं इसके कारण सचिव जी, विकास, प्रहलाद चाचा ही नहीं मंजू देवी और बृजभूषण दुबे की भी रातों की नींद उड़ गई है. लेकिन अब सत्ता बदलने के बाद फुलेरावासियों का क्या होगा और पुराने प्रधान पति और नए प्रधान पति के बीच दिलचस्प टकराव कैसा मोड़ लेती है. यह देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- Panchayat Season 5 Release: बनराकस और नई प्रधान क्रांति देवी ने बदल दी शर्त, प्राइम वीडियो ने पंचायत 5 की रिलीज का दिया अपडेट

सचिव जी और रिंकी की शुरू होगी लव स्टोरी?  

पंचायत के पांचवे सीजन में सत्ता की उठापटक के बीच एक रोमांटिक स्टोरी भी देखने को मिलेगी क्योंकि पिछले सीजन में सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी और मंजू देवी की बेटी रिंकी की दोस्ती खास हो गई है. सीजन 4 में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखाई दी थीं, जिसके चलते अब पंचायत के सीजन 5 में यह कहानी आगे बढ़ सकती है. वहीं इसका असर सचिव जी और पुराने प्रधान और प्रधानपति के रिश्ते पर क्या असर डालता है. यह देखना भी दिलचस्प होगा. 

पंचायत 5 की कास्ट

बता दें अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी) के किरदार में जितेंद्र कुमार,  बृज भूषण दुबे (प्रधान पति) के किरदार में रघुबीर यादव, मंजू देवी के रोल में नीना गुप्ता, विकास के रोल में चंदन रॉय, प्रहलाद चाचा के रोल में फैसल मलिक,  रिंकी के रोल में संविका, भूषण (बनराकस) के रोल में दुर्गेश कुमार और क्रांति देवी के रोल में सुनीता राजवर नजर आ रही हैं. इसके अलावा शो में बिनोद का किरदार भी काफी पॉपुलर है, जिस पर काफी मीम बनते हैं. 

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Release: बनराकस के बाद क्रांति देवी ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए रखी शर्त, प्राइम वीडियो ने शेयर किया नया वीडियो 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 5  release Date, Panchayat 5, Panchayat 5 Ott Release, Prime Video, Panchayat 5 Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com