विज्ञापन

वैरायटी की 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम की लिस्ट में बॉलीवुड का सिर्फ एक एक्टर, ना ये सलमान, ना आमिर, फिर कौन?

अमेरिकी मनोरंजन मैग्जीन वैरायटी ने बुधवार को सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हस्तियों की एक खास लिस्ट जारी की है. इसमें दुनिया भर के 100 सबसे प्रभावशाली मूवी स्टार्स को जगह दी गई है.

वैरायटी की 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम की लिस्ट में बॉलीवुड का सिर्फ एक एक्टर, ना ये सलमान, ना आमिर, फिर कौन?
वैरायटी की 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम की लिस्ट में बॉलीवुड का सिर्फ एक एक्टर
NDTV

अमेरिकी मनोरंजन मैग्जीन वैरायटी ने बुधवार को सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हस्तियों की एक खास लिस्ट जारी की है. इसमें दुनिया भर के 100 सबसे प्रभावशाली मूवी स्टार्स को जगह दी गई है. लिस्ट में हॉलीवुड के क्लासिक सितारों के साथ-साथ आज के दौर के नाम भी शामिल हैं. लिस्ट में पहले नंबर अमेरिकी एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो को मिला है. उनके बाद हंफ्री बोगार्ट सेकेंड और चार्ली चैपलिन तीसरे नंबर पर हैं. टॉप 10 में जैक निकल्सन, कैथरीन हेपबर्न, सिडनी पॉइटियर, मार्लन ब्रैंडो, टॉम क्रूज, तोशिरो मिफुने और बारबरा स्ट्राइसेंड शामिल हैं. टॉम क्रूज जैसे आज के बड़े सितारे भी ऊपरी पायदान पर नजर आ रहे हैं.

शाहरुख खान भी लिस्ट में शामिल

भारतीय दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को इस लिस्ट में 92वें नंबर पर जगह मिली है. वैश्विक स्तर पर यह पहचान भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है. लिस्ट में कुछ और आधुनिक नाम भी हैं जैसे लियोनार्डो डिकैप्रियो (38), ब्रैड पिट (29), डेनजेल वॉशिंगटन (20), रॉबर्ट डाउनी जूनियर (74), टिमोथी शलामे (86), क्रिस्टन स्टीवर्ट (91), जोआक्विन फीनिक्स (93), एम्मा स्टोन (94) और जेंडाया (98).

पुराने कलाकारों का भी नाम

वैरायटी ने इस लिस्ट में सिर्फ एक्टिंग क्षमता नहीं, बल्कि उस जादुई आकर्षण को भी आधार बनाया है जो किसी कलाकार को असली स्टार बनाता है. यानी स्क्रीन पर मौजूदगी, दर्शकों से जुड़ाव और लंबे समय तक याद रहने वाली छवि. इसी वजह से कुछ नाम टॉप लेवल पर हैं जबकि कुछ बड़े सितारे लिस्ट से बाहर रह गए हैं. यह बात चर्चा का विषय बन रही है.

लिस्ट में पुरानी पीढ़ी के दिग्गज कलाकार क्लार्क गैबल, बेट डेविस, ऑड्रे हेपबर्न, मेरील स्ट्रीप, पॉल न्यूमैन और अल पचिनो के साथ-साथ ब्रूस ली, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और सिल्वेस्टर स्टैलोन जैसे एक्शन हीरोज भी शामिल हैं. लिस्ट के आखिरी में 100वें नंबर पर हेनरी फोंडा का नाम है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Variety Magazine, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan King, Robert Downey Jr, Marilyn Monroe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com