नाग नागिन की कहानियां भारतीय दर्शकों को खासी पसंद आती हैं. नाग-नागिन की लव स्टोरी, नागिन का बदला, रूप बदलती नागिन ये फिल्म मेकर्स और टीवी प्रोड्यूसर्स के फेवरेट टॉपिक हैं. यही वजह है कि इन पर कई फिल्में बनीं जो कि सपर हिट रहीं और टीवी शो भी बना तो ऐसा पॉपुलर हुआ कि कलर्स चैनल पर अबतक इसके 7 सीजन आ चुके हैं. आज हम आपको इसी स्टोरी लाइन पर बनी फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' के हिट टाइटल ट्रैक के बारे में बताने वाले हैं.
1989 में रिलीज हुई थी नाचे नागिन गली गली
नाचे नागिन गल गली साल 1989 में यानी कि करीब 37 साल पहले रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री और नितीश भारद्वाज लीड रोल में थे. इस फिल्म का टाइटल ट्रैक 'नाचे नागिन गली गली' खासा हिट रहा था. साधना सरगम की आवाज में ये गाना उस वक्त खूब पसंद किया गया और आज भी इसका टाइटल लोगों की जुबान पर है. 'नाचे नागिन गली गली' में एक नागिन के दिल के दर्द को शब्द देने का काम अंजान ने किया था. इस गीत को कल्याण जी आनंद जी ने म्यूजिक से सजाया था. इस पर साधना सरगम ने अपनी मीठी आवाज इस गीत में ऐसा रस घोला कि ये सदाबहार हो गया.
इस गाने में मीनाक्षी शेषाद्री के बचपन से लेकर जवानी तक का सफर दिखाया गया कि कैसे वह बचपन से लेकर होश संभालने तक अपने साथी के इंतजार में और उसकी तलाश में थीं. मीनाक्षी के बचपन का किरदार बेबी गुड्डू ने निभाया था. उन्होंने अपने क्यूट एक्सप्रेशन से दिल जीता और जब गाने में मीनाक्षी शेषाद्री की एंट्री होती है तो बंजारे के लुक में उनकी दिलकश अदाएं फैन्स को इम्प्रेस कर जाती हैं. इस गाने में वह अपने साथी को याद करते हुए यादों में खो जाती हैं. उनके साथ का किरदार दूरदर्शन की महाभारत के श्रीकृष्ण नितीश भरद्वाज ने निभाया था.
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
जब जब ये नशीली बीन बजे
जब जब ये नशीली बीन बजे
बिछड़े सजना तेरी याद जगे
तेरी प्यास लिए तेरी आस लिए
पिया तेरी तलाश में मैं निकली
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
हो हो हो हो
क्यों प्यार भरा दिल तोड़ गया
हो हो क्यों प्यार भरा दिल तोड़ गया
किस मोड़ पे मुझको छोड़ गया
जीने की खुशी मांगी तुझसे
जीने की खुशी मांगी तुझसे
तू दर्द से रिश्ता जोड़ गया
निर्मोही सजन तुम्हारे कारण
निर्मोही सजन तुम्हारे कारण
क्या क्या सूरत मैंने बदली
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
नाचे नागिन गली गली
तेरी याद में सजना गली गली
हो हो हो हो
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही थी 'नाचे नागिन गली गली'
मीनाक्षी शेषाद्री, नितीश भरद्वाज, सदाशिव अमरापुरकर, सत्येंद्र कपूर जैसी दमदार स्टारकास्ट के बावजूद मोहनजी प्रसाद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी. इस फिल्म का बजट करीब 72 लाख रुपये था. वहीं फिल्म ने भारत में करीब 65 लाख रुपये की कलेक्शन की थी. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की टोटल कमाई 75 लाख रुपये थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं