विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट ने बढ़ाई मेट्रो की टाइमिंग, 30 अक्टूबर को मेट्रो की होगी स्पेशल व्यवस्था, इतने बजे शुरू होगा शो

दिल्ली में शुक्रवार 30 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का बड़ा कॉन्सर्ट होने जा रहा है. यह शो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. फैंस की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास व्यवस्था की है.

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट ने बढ़ाई मेट्रो की टाइमिंग, 30 अक्टूबर को मेट्रो की होगी स्पेशल व्यवस्था, इतने बजे शुरू होगा शो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए मेट्रो रात 12 बजे तक चलेगी, पार्किंग नहीं मिलेगी
NDTV

दिल्ली में शुक्रवार 30 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का बड़ा कॉन्सर्ट होने जा रहा है. यह शो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. फैंस की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास व्यवस्था की है. आमतौर पर रात 11 बजे बंद होने वाली मेट्रो इस दिन रात 12 बजे तक चलेगी. दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर खुद एक वीडियो शेयर कर बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें यह जानकारी दी है. सिंगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंग रहते हैं और फैंस के लिए खास पोस्ट शेयर करते रहते हैं. 

कितने बजे शुरू होगा कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ ने अपने वीडियो में कहा, 'मेट्रो हमारे शो के लिए रात 12 बजे तक खुली रहेगी. स्टेडियम के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है. इसलिए मेट्रो से आएं. जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बहुत नजदीक है. उतरकर जल्दी आ जाएं, डांस करें, गाने सुनें और मेट्रो से वापस चले जाएं. यह सबसे आसान रास्ता है.'

उन्होंने फैंस से अपील की गई है कि वह शाम 4 बजे तक स्टेडियम पहुंच जाएं. दिलजीत के अनुसार, अगर लोग 7 बजे तक अपनी जगह ले लें तो शो 7:30 बजे शुरू हो सकता है. यह करीब ढाई घंटे चलेगा और रात 10 बजे तक खत्म होने की उम्मीद है. बीच में सिर्फ 15 मिनट का ब्रेक होगा.

कॉन्सर्ट में क्या नहीं ले जाना

कॉन्सर्ट में जाने वालों को आधार कार्ड और टिकट या बुकिंग कन्फर्मेशन का स्क्रीनशॉट जरूर साथ रखना होगा. सुरक्षा के चलते कई चीजें ले जाना मना है. इनमें लैपटॉप, पावर बैंक, बड़े बैग, चाकू या नुकीली चीजें, लेजर पेन, लाइटर, पटाखे, नशीले पदार्थ, मार्कर, स्प्रे पेंट, बाहर का खाना-पानी और सिगरेट या वेप शामिल हैं.

दिलजीत दोसांझ का यह दिल्ली शो उनके टूर का हिस्सा है. इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्मेंस होगी. चंडीगढ़ का शो भी होने वाला है, लेकिन तारीख अभी तय नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली शो पर दिलजीत का जवाब वायरल, परमिशन मिलने के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले सही खबर पढ़ो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Concert 2026, Diljit Dosanjh Concert In Delhi, Diljit Dosanjh Concert Latest News, Diljit Dosanjh Concert Ticket Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com