इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) नजर आएंगी. रेखा शो पर जमकर मस्ती करेंगी और फैन्स का दिल भी जीतेंगी. रेखा के बिंदास अंदाज के चर्चे हर जगह हैं और यही नहीं, वह शो में तबला बजाते हुए भी नजर आएंगी और स्नीकर्स पहनकर डांस भी करेंगी. रेखा (Rekha Dance Video) के इंडियन आइडल 12 के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें उन्हें स्नीकर्स पहनकर डांस करते हुए भी देखा जा सकता है.
Rekha ने Neha Kakkar से की शादी में नहीं बुलाने की शिकायत, फिर शगुन में गिफ्ट की साड़ी...
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) में शनमुख प्रिया ने 'कैसी पहेली जिंदगानी' गाने की प्रस्तुति दी. उनकी इस प्रस्तुति के बाद सेट पर मौजूद सभी लोगों ने इस युवा कलाकार की प्रतिभा को सराहा और स्टैंडिंग ओवेशन भी दी. इतना ही नहीं, रेखा ने शनमुख प्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली गायिका हैं. मुझे आपके द्वारा अभिव्यक्ति के साथ गाना गाने का तरीका पसंद आया, यह काफी शानदार और देखने लायक था. वह आगे कहती हैं, 'मैं महसूस कर सकती हूं कि आपका अपनी मां के साथ एक अनोखा बंधन है, क्योंकि वह हमेशा आपके साथ रहती हैं. यह आपकी मां का ही आशीर्वाद है जिसके कारण आप इतनी कम उम्र में बहुत प्रशंसा प्राप्त कर चुकी हैं.'
रेखा ने हारमोनियम बजाते हुए खूबसूरत अंदाज में गाया 'रंग बरसे' गाना, होली पर Viral हुआ पुराना Video
इसके बाद, शनमुख ने रेखा (Rekha) से अपने साथ डांस करने का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने कहा, 'अगर आप गाना गाएंगी तो ही मैं डांस करूंगी और हां मुझे आपके स्नीकर्स बहुत पसंद हैं, क्या आप मुझे डांस करने के लिए अपने स्नीकर्स दे सकती हैं.' इसके तुरंत बाद शनमुख और रेखा ने एक साथ डांस किया. जिस पर वहां मौजूद सभी लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं