- रेखा ने हारमोनियम बजाते हुए गाया 'रंग बरसे' गाना
- एक्ट्रेस की सिंगिंग देख नवजोत सिंह सिद्धू ने भी की जमकर तारीफ
- रेखा का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. रेखा सोशल मीडिया से भले ही दूर हैं, लेकिन वह अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. उनके वीडियो और फोटो भी खूब वायरल होते हैं. ऐसा ही हाल उनके एक पुराने वीडियो को लेकर देखने को मिल रहा है, जिसमें वह अपने एक हाथ से जहां हारमोनियम बजाते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी और 'रंग बरसे' गाना गाती हुई दिखाई दे रही हैं. उनकी सिंगिंग को लेकर कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
Legend #Rekha singing #RangBarse !
— Sayema (@_sayema) March 29, 2021
Thanks for giving these moments @KapilSharmaK9
Happy Holi pic.twitter.com/sA3iKeOVjF
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रेखा (Rekha) का यह वीडियो आरजे सायमा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसे अभी तक 55 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. रेखा का यह वीडियो कपिल शर्मा के पुराने शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का है, जहां एक्ट्रेस होली के खास मौके पर गाना गाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में रेखा हारमोनियम बजाते हुए और 'रंग बरसे' गाना गा रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए आरजे सायमा ने लिखा, "लेजेंड रेखा 'रंग बरसे' गाना गा रही हैं. कपिल शर्मा, इन खास लम्हों को देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं."
बता दें कि रेखा (Rekha) का असली नाम भानुरेखा गणेशन है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें रेखा के नाम से ही जाना जाता है. अपने करियर के दौरान रेखा ने करीब 180 हिंदी फिल्में कीं, साथ ही अपनी एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते. रेखा ने बॉलीवुड की दुनिया में तेलुगू फिल्म इंती गुट्टू से एंट्री की थी, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'सावन भादो' के जरिए कदम रखा. आखिरी बार रेखा फिल्म सुपर नानी और शमिताभ में नजर आई थीं. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया और राज्य सभा की सदस्य भई रहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं